लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत
लखनऊ में सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। पारा के हंसखेड़ा इलाके में हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक डाला (छोटा ट्रक) से जा टकराई। इस घटना में बाइक सवार दीपक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब डिप्टी खेड़ा निवासी दीपक कुमार (24) अपने दोस्त राजेंद्र के साथ मजदूरी करके लौट रहा था। हंसखेड़ा स्थित एक निजी लॉन के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े डाला में पीछे से जा घुसी।
इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि हादसे के वक्त दीपक ने हेलमेट नहीं पहना था। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान देर रात दीपक की मौत हो गई। राजेंद्र की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
