Lucknow crime news: अमीनाबाद में घर में घुसकर भाई-बहन पर जानलेवा हमला, सोने की चेन लूटी
लखनऊ के अमीनाबाद क्षेत्र में दबंगों द्वारा एक घर में घुसकर भाई-बहन पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। शनिवार दोपहर हुई इस घटना में हमलावरों ने चाकू और लोहे की रॉड का इस्तेमाल किया, जिससे दोनों पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले के दौरान महिला की सोने की चेन भी लूट ली गई।
पीड़ित परिवार ने बताया कि कसाई बाड़ा निवासी आदिल के घर पर मोहल्ले के ही कुछ लोग पहुंचे। उन्होंने आदिल की मां साईदा और मामा जमील पर हमला कर दिया। हमलावरों में साकिर, आरिफ, अमन, भूरे और अन्य शामिल थे।
हमलावरों ने जमील के पेट में चाकू से वार किया, जिससे उनकी हालत गंभीर है। वहीं, साईदा के हाथ पर भी चाकू से हमला किया गया और उनकी सोने की चेन छीन ली गई।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना की सूचना देने के बावजूद पुलिस ने समय पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इस संबंध में अमीनाबाद थाने के इंस्पेक्टर ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।
Lucknow: Charbagh और एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, पत्नी के दोस्त को फंसाने की थी साजिश
पंचतंत्र की कहानियों का असली मकसद, लखनऊ में बताया गया क्यों लिखी गई थी ये कहानियां
Lucknow news: एयरपोर्ट पर ड्रोन हमले का खतरा, वायुसेना ने CISF को दी एंटी-ड्रोन ट्रेनिंग
त्वचा के दाग और जोड़ों का दर्द हो सकता है Lupus disease का संकेत
KGMU में डॉक्टर-कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप, पूर्व मंत्री के बेटे ने किया प्रदर्शन; Lucknow news
लखनऊ में ट्रैफिक सिपाही को थप्पड़ मारने वाला गिरफ्तार, खुद को बताया कथावाचक (Lucknow news)
AI विज्ञापन से लेकर फर्जी चालान तक, लखनऊ में 3 लोगों से 11 लाख रुपये की Cyber Fraud
Lucknow: gaming card विवाद में मां-बेटे पर हमला, गंभीर चोट
