विदेशी पैसा कब लौटाएगी BJP? इलेक्ट्रोरल बॉन्ड पर अखिलेश यादव का सवाल
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर विदेशी फंडिंग और इलेक्टोरल बॉन्ड के मुद्दे पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने भाजपा से सवाल किया है कि ‘पीएम केयर्स फंड’ में विदेशों से आए पैसे का क्या होगा और क्या उसे भी विशेष छूट देकर ‘गटक’ लिया जाएगा, ठीक वैसे ही जैसे ऑडिट में हुआ।
इलेक्टोरल बॉन्ड पर उठाए सवाल
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उच्चतम न्यायालय द्वारा रद्द किए जा चुके इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से आए पैसे को लेकर भी भाजपा से जवाब मांगा है। उन्होंने पूछा कि जब इलेक्टोरल बॉन्ड ही अवैध घोषित हो गए हैं, तो उनसे मिला पैसा कैसे वैध हो सकता है और भाजपा उसे कब लौटाएगी। उन्होंने यह भी सवाल किया कि ‘गैर पंजीकृत एनजीओ’ के खातों में आने वाले विदेशी पैसे का क्या होगा, और क्या यह विदेशी जड़ों को काटने की आपसी लड़ाई तो नहीं है।
एनजीओ पर नियंत्रण का आरोप
सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि तथाकथित धर्मार्थ और मंदिर निर्माण के नाम पर चंदा बटोरने वाले भाजपा से जुड़े मुखौटा संगठनों ने विदेशों से आए अथाह पैसे को हड़प लिया है। उन्होंने इन संगठनों के पदाधिकारियों के खातों और संपत्तियों से वसूली की मांग की। यादव ने प्रस्तावित एफसीआरए संशोधन को भाजपा का ‘तानाशाही दृष्टिकोण’ बताते हुए कहा कि इसका उद्देश्य स्वतंत्र संगठनों को सरकार के नियंत्रण में लाना है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की एकाधिकारी सोच गैर सरकारी संगठनों को अपनी कठपुतली बनाना चाहती है और उनकी संपत्ति हड़पना चाहती है।
सरकार की नाकामी पर कटाक्ष
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार खुद कुछ नहीं करती और अच्छे काम कर रहे स्वतंत्र एनजीओ को भी नहीं करने देना चाहती, क्योंकि कई बार उनकी सफलता सरकार की नाकामी उजागर करती है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि विधि-विधान से आ रहे विदेशी पैसे पर प्रतिबंध लगाने वाली भाजपा, अवैध रूप से विदेश जा रहे अकूत धन का क्या करेगी। उन्होंने उन ‘भगोड़े भाजपाई भाईयों’ की संपत्ति कब जब्त होगी, यह भी पूछा जो विदेश में ऐश कर रहे हैं। यादव ने कहा कि जनता इस बार भाजपा का पक्षपात का एटीएम बंद कर देगी।
नकली करेंसी रैकेट: सपा का BJP MLA पर हमला, अखिलेश ने पूछा- कार्रवाई में देरी क्यों?
बीमा कंपनी धोखाधड़ी: आरोपी की जमानत अर्जी खारिज, किसानों को मिलेगा न्याय
नैमिष नगर योजना: 2500 किसानों ने 430 हेक्टेयर भूमि के बैनामे के लिए भरे सहमति पत्र, लखनऊ का विकास मॉडल बनेगी यह योजना
UP News: एलपीजी टैंकर लीक से लखनऊ-बाराबंकी तक जाम, कई ट्रेनों का रूट बदला
कानपुर रेल ब्रिज पर काम: शताब्दी समेत 16 ट्रेनों का रूट बदला, यात्रियों को होगी परेशानी
पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान, शिवली में सनसनी
एलपीजी की मार: केजीएमयू कैंटीन में थाली महंगी, 25% बढ़ोतरी के साथ आम आदमी परेशान
यूपी में बदलेगा मौसम: आंधी-तूफान, बारिश और ओले का अलर्ट, जानें कब होगी राहत
