0

कानपुर CSJMU में प्रोफेसर की बेटी से रेप की कोशिश, पुलिस ने दर्ज की FIR

By Mar 31, 2026

उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) परिसर में एक प्रोफेसर की बेटी से रेप के प्रयास का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा ने विश्वविद्यालय के तीन छात्रों पर उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म की कोशिश करने और घटना का खुलासा करने पर गैंगरेप व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस घटना ने विश्वविद्यालय परिसर की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विश्वविद्यालय की स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेज विभाग की छात्रा ने कुलपति और रजिस्ट्रार से की गई शिकायत में बताया कि यह घटना 16 मार्च को दोपहर के समय हुई। जब उसे एक खाली कमरे में खाने के लिए बुलाया गया। आरोप है कि कमरा खाली देखकर तीनों छात्रों ने उसके साथ छेड़छाड़ की और दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्रा के चिल्लाने पर तीनों छात्रों ने उसे धमकी दी, लेकिन तभी अन्य छात्रों के आने की आहट सुनकर वे भाग निकले। छात्रा ने बताया कि आरोपियों की धमकी के कारण वह अवसाद में थी और कई दिनों बाद उसने अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दी।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आंतरिक जांच समिति गठित कर दी है, जिसे एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को भी दे दी है, जिसके बाद कल्याणपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार को इस संबंध में कुछ छात्रों से पूछताछ भी की गई है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

कानपुर में किडनी-लिवर ट्रांसप्लांट रैकेट का भंडाफोड़, डॉक्टर दंपति हिरासत में

कानपुर में किडनी और लिवर ट्रांसप्लांट के एक बड़े अवैध रैकेट का सोमवार को क्राइम ब्रांच और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने भंडाफोड़ किया है। केशवपुरम स्थित एक अस्पताल के संचालक डॉक्टर दंपति को...
By Mar 31, 2026

सीएसजेएमयू में ‘नॉस्टैल्जिया’: देश-विदेश से 250 पूर्व छात्र होंगे शामिल, जानें कार्यक्रम का महत्व

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट की ओर से 18 अप्रैल को ‘नॉस्टैल्जिया’ नामक पूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस एल्युमिनी मीट की अध्यक्षता विवि के कुलपति प्रो....
By Mar 31, 2026

कानपुर नगर निगम की संपत्तियों पर कब्जे पर आपत्ति, अवैध होर्डिंग हटाने के निर्देश

कानपुर में नगर निगम की संपत्तियों पर हो रहे अवैध कब्जों को लेकर सोमवार को हुई कार्यकारिणी की बैठक में सदस्यों ने गहरी आपत्ति जताई। महापौर ने अधिकारियों से नगर निगम की खाली पड़ी संपत्तियों...
By Mar 31, 2026

साझा करें