गर्मी में बिजली फाल्ट पर तुरंत एक्शन: 53 मोबाइल वैन से लैस हुई लेसा, 24×7 power supply सुनिश्चित
गर्मी के मौसम में बिजली की बढ़ती मांग के कारण होने वाले फॉल्ट और ट्रिपिंग की समस्याओं से त्वरित निपटना अब लेसा की प्राथमिकता है। इस दिशा में विभाग ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 53 नई मोबाइल वैन की तैनाती की है। सोमवार को लेसा के चारो जोन के मुख्य अभियन्ता (वितरण) ने इन आधुनिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वैन गोमतीनगर, जानकीपुरम और मध्य क्षेत्र में 12-12 की संख्या में, जबकि अमौसी क्षेत्र में 17 गाड़ियां तैनात की गई हैं।
इन मोबाइल वैन की तैनाती से आम जनता को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। गर्मी के दौरान बिजली की आपूर्ति बाधित होना एक आम समस्या रही है, लेकिन इन विशेष वाहनों के आने से फॉल्ट की स्थिति में तुरंत सुधार कार्य शुरू हो सकेगा। ये वाहन आवश्यक उपकरणों, सुरक्षा सामग्री और तकनीकी संसाधनों से पूरी तरह लैस हैं, जिससे अनुरक्षण टीमें शिकायतों का निस्तारण पहले से कहीं अधिक तेजी से कर सकेंगी।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कर्मचारियों को ‘उपभोक्ता देवो भवः’ के मंत्र को याद दिलाते हुए निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस पहल का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को गर्मी के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाना और बिजली व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना है।
लखनऊ में वैन में गैस भरते समय लगी आग, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र, अवैध रिफिलिंग का मामला
फर्जी हस्ताक्षर कर जमीन रजिस्ट्री कराने के आरोपी एलडीए बाबू की जमानत अर्जी खारिज: Lucknow court rejects bail plea of LDA clerk accused of forging signatures for land registry
लखनऊ में बिजली कटौती: डेढ़ लाख लोग होंगे प्रभावित, जानें कब और कहाँ रहेगी सप्लाई बंद
