लखनऊ में नकली किताबों का खेल: दो बुक डिपो पर FIR, पब्लिशर्स को लाखों का नुकसान
लखनऊ के अमीनाबाद इलाके में स्थित रामा बुक डिपो और मालवीय बुक डिपो पर लंबे समय से नकली किताबें बेची जा रही थीं। इन दुकानों पर भारती भवन, धनपत राय पब्लिकेशन और न्यू सरस्वती हाउस जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशकों के नाम का टैग लगाकर कक्षा 10वीं और 12वीं की फर्जी पाठ्य पुस्तकें बेची जा रही थीं। इस गोरखधंधे का खुलासा तब हुआ जब पब्लिकेशन हाउस के अधिकारियों को इसकी भनक लगी।
पब्लिकेशन हाउस के अधिकारी ललित सरदाना ने अमीनाबाद थाने में रामा बुक डिपो के मालिक राजकुमार मल्होत्रा और मालवीय पुस्तक केंद्र के संचालक के खिलाफ कॉपीराइट अधिनियम 1957 की धारा 63 और 65 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। सरदाना ने बताया कि विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने और कंपनी की प्रतिष्ठा को धूमिल करने के इस कृत्य के संबंध में उन्होंने उच्चाधिकारियों को शिकायत की थी।
शिकायत के बाद, अमीनाबाद इंस्पेक्टर सुनील कुमार आजाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार को दोनों दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान, रामा बुक डिपो से 312 और मालवीय पुस्तक केंद्र से 30 नकली किताबें बरामद की गईं। ये किताबें बोरों में भरी हुई और रैक में सजी हुई पाई गईं। बरामद पुस्तकों में कक्षा 8 से 12 तक के गणित, विज्ञान और अन्य विषयों की नकली पुस्तकें शामिल हैं। इस रैकेट से प्रकाशकों को लाखों के राजस्व का नुकसान हुआ है और छात्रों के शैक्षिक भविष्य पर भी प्रश्नचिन्ह लगा है।
रायबरेली रोड पर गैंगस्टर से मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार, mobile theft
केजीएमयू ट्रॉमा में मिलेगी बेड पर सीटी स्कैन की सुविधा, स्वास्थ्य सेवाओं में होगा सुधार
पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने लगाई फांसी, Lucknow crime news
लखनऊ में गैंगस्टर से मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार, mobile theft case
लखनऊ पुस्तक मेले का समापन, साहित्य प्रेमियों ने खरीदीं 32 लाख की किताबें
