यूपी में रेल यात्रियों को झटका: 2 अप्रैल से 13 मई तक कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट, जानें वजह
उत्तर प्रदेश में रेल यात्रियों को आगामी 2 अप्रैल से 13 मई तक यात्रा के दौरान असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। कानपुर और लखनऊ के बीच रेल पटरियों के स्लीपर बदले जाने के कारण कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं, जबकि कुछ को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है। यह बदलाव उत्तर रेलवे के लखनऊ खंड में पटरियों को मजबूती देने के लिए किए जा रहे कार्यों का हिस्सा है, जिसके चलते पावर ब्लॉक रहेगा।
रद्द होने वाली प्रमुख ट्रेनें
रेल पटरियों के स्लीपर बिछाने के लिए पुल संख्या 110 पर मेगा ट्रैफिक और पावर ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों को निरस्त किया गया है। इनमें ट्रेन नंबर 54101-02 प्रयागराज संगम-कानपुर अनवरगंज पैसेंजर और ट्रेन नंबर 14101-02 प्रयागराज संगम-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस शामिल हैं, जो 2 अप्रैल से 13 मई तक रद्द रहेंगी। इसके अतिरिक्त, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ मेमू, रायबरेली-कानपुर सेंट्रल पैसेंजर, कानपुर सेंट्रल-लखनऊ मेमू, उतरेटिया-कानपुर सेंट्रल मेमू, सीतापुर सिटी-कानपुर सेंट्रल पैसेंजर, अनवरगंज-प्रयागराज संगम पैसेंजर, लखनऊ-कासगंज पैसेंजर और वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ इंटरसिटी सहित कई अन्य ट्रेनें भी इस अवधि में रद्द रहेंगी।
मार्ग परिवर्तित ट्रेनें
कुछ महत्वपूर्ण ट्रेनों के मार्ग भी बदले गए हैं। आगरा फोर्ट-लखनऊ इंटर सिटी (12180) और नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी (12004) का ठहराव 2 अप्रैल से 13 मई तक परिवर्तित रहेगा। आगरा इंटर सिटी एक्सप्रेस अब यमुना ब्रिज, टूंडला, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, इटावा, भरथना, फफूंद, झीझक, रूरा, पनकी धाम, कानपुर सेंट्रल, उन्नाव होकर लखनऊ नहीं जाएगी। इसके बजाय, यह ट्रेन आगरा फोर्ट से मथुरा, कासगंज, शाहजहांपुर होकर लखनऊ तक चलेगी, जिससे इसके 42 फेरे प्रभावित होंगे।
नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस (12004) का बदला हुआ मार्ग गाजियाबाद, मुरादाबाद होकर लखनऊ तक होगा। वहीं, नई दिल्ली से मुरादाबाद होते हुए लखनऊ जाने वाली जम्मूतवी एक्सप्रेस (12469) तीन अप्रैल से इटावा होकर आगे जायेगी। यह ट्रेन अप्रैल में 3, 8, 10, 15, 17, 22, 24, 29 और मई में 1, 6, 8, 13 तारीख तक कानपुर सेंट्रल से इटावा होते हुए दिल्ली अंबाला कैंट पहुंचेगी। इस बदलाव से इटावा से इन स्टेशनों को जाने वाले यात्री इस ट्रेन का उपयोग कर सकेंगे, जबकि पहले यह ट्रेन उन्नाव, बालामऊ, हरदोई, शाहजहानपुर, बरेली, मुरादाबाद, लक्सर, सहारनपुर होते हुए गंतव्य को पहुंचती थी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जांच अवश्य कर लें ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। यह कार्य रेल नेटवर्क की सुरक्षा और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है।
योगी कैबिनेट का किसानों को तोहफा: गेहूं MSP के साथ उतराई-सफाई का भी मिलेगा पैसा, 2024-25 की नीति को मंजूरी
यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला: गोरखपुर में सोलर प्लांट, लखनऊ में कन्वेंशन सेंटर, बिजनेस पार्क के लिए जमीन देगी सरकार
कानपुर में महिला कंडक्टर भर्ती मेला 25 को, 5000 किमी सफर पर 3000 प्रोत्साहन
लखनऊ में नकली किताबों का खेल: दो बुक डिपो पर FIR, पब्लिशर्स को लाखों का नुकसान
योगी मंत्रिमंंडल की बैठक में 23 प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर, UP cabinet meeting
संजय निषाद के रोने पर अखिलेश का तंज, कहा – भाजपा के साथ जाने पर पश्चाताप के आंसू हैं?
बेटियों का उत्पीड़न, निषादों को ठगा; UP मंत्री संजय निषाद मंच पर रोए, जानिए क्यों
कानपुर देहात में भीषण सड़क हादसा, कार सवार दो युवकों की मौत, दो घायल
