कानपुर देहात में भीषण सड़क हादसा, कार सवार दो युवकों की मौत, दो घायल
कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। कुंभी दूध फैक्ट्री के पास रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे यह दुर्घटना हुई, जब कानपुर से औरैया की ओर जा रही एक तेज रफ्तार होंडा अमेज कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर गई और विपरीत दिशा से आ रही दूसरी कार से जा टकराई। इस भीषण टक्कर में प्रयागराज के धूमनगंज निवासी श्रेष्ठ केसरवानी, गौरव शर्मा, हिमांशु शर्मा और रवि शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज अकबरपुर भेजा। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद हिमांशु केसरवानी और रवि शर्मा को मृत घोषित कर दिया। इस घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने के खतरों को उजागर किया है, जिससे आम जनजीवन की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवा दिया है और शवों का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
योगी कैबिनेट का किसानों को तोहफा: गेहूं MSP के साथ उतराई-सफाई का भी मिलेगा पैसा, 2024-25 की नीति को मंजूरी
यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला: गोरखपुर में सोलर प्लांट, लखनऊ में कन्वेंशन सेंटर, बिजनेस पार्क के लिए जमीन देगी सरकार
कानपुर में महिला कंडक्टर भर्ती मेला 25 को, 5000 किमी सफर पर 3000 प्रोत्साहन
लखनऊ में नकली किताबों का खेल: दो बुक डिपो पर FIR, पब्लिशर्स को लाखों का नुकसान
यूपी में रेल यात्रियों को झटका: 2 अप्रैल से 13 मई तक कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट, जानें वजह
योगी मंत्रिमंंडल की बैठक में 23 प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर, UP cabinet meeting
संजय निषाद के रोने पर अखिलेश का तंज, कहा – भाजपा के साथ जाने पर पश्चाताप के आंसू हैं?
बेटियों का उत्पीड़न, निषादों को ठगा; UP मंत्री संजय निषाद मंच पर रोए, जानिए क्यों
