Kanpur Dehat: नशे में धुत पति ने पत्नी पर किया बसूली से हमला, घरेलू विवाद में हुई हत्या
कानपुर देहात के उरसान गांव में बुधवार देर रात एक पति ने अपनी पत्नी की नृशंस हत्या कर दी। यह घटना पति-पत्नी के बीच हुए घरेलू विवाद के बाद हुई। आरोपी पति रजत कश्यप शराब पीने का आदी है, जिसके कारण उसका अक्सर अपनी पत्नी मिथलेश से झगड़ा होता रहता था।
बुधवार की रात भी रजत शराब के नशे में घर लौटा और उसका पत्नी से विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर रजत ने लोहे की बसूली से मिथलेश पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल मिथलेश की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति रजत मौके से फरार हो गया।
घटना की जानकारी मिलने पर मृतका के मायके वाले उरसान गांव पहुंचे। सूचना मिलने पर डेरापुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कानपुर में हिंदी पत्रकारिता (Hindi journalism) पर महासंवाद, CSJMU में AI युग पर संगोष्ठी का पोस्टर जारी
डिजिटल फ्रॉड पर मुख्य सचिव सख्त, बैंकों को दिए तुरंत कार्रवाई के निर्देश | State Bank News
Ayodhya Ram Mandir: सम्मान के लिए सूची में नाम, फिर भी निमंत्रण से वंचित रहे अलीगढ़ के रामभक्त
महंगाई के विरोध में कानपुर में सपा का प्रदर्शन, ‘Black Day’ मनाकर जताया विरोध
Navratri food: अलीगढ़ में बढ़ा रेडीमेड व्रत की थाली का क्रेज, रेस्टोरेंट्स में बुकिंग
लखनऊ में किसान ने की आत्महत्या, बच्चों ने देखा फंदे पर लटका शव
रेलकर्मी ने भाई-चाचा पर लगाया 15 लाख रुपये के फ्रॉड का आरोप, UP crime news में FIR दर्ज
लखनऊ में हिट एंड रन: तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद सड़क जाम (Lucknow news)
