Kanpur Dehat news: सड़क हादसे में तीसरे युवक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया रोड जाम
कानपुर देहात के रूरा-शिवली मार्ग पर शनिवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन युवकों की मौत के बाद मंगलवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। तीसरे घायल युवक की मौत के बाद परिजनों ने शव रखकर रूरा-शिवली मार्ग को कई जगह जाम कर दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता और आवास (पट्टा) की मांग की है।
शिवली थाना क्षेत्र के जुगरागपुर गांव निवासी अनुराग पाल, सुमित पाल और रूपेंद्र पाल शनिवार को रूरा थाना क्षेत्र के तिगाई गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात वापस लौटते समय गहलों गांव के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में रूपेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनुराग ने उपचार के लिए ले जाते समय दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल सुमित पाल को कानपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार शाम को इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
मंगलवार सुबह सुमित का शव गांव पहुंचते ही परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर रूरा-शिवली मार्ग पर देवीपुर, जुगरागपुर और गहलों के पास जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर रूरा, शिवली और रसूलाबाद थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। उपजिलाधिकारी मैथा राजकुमार पांडेय, राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला और पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन अपनी मांगों पर अड़े रहे। जाम के कारण मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे लोगों को कई किलोमीटर का चक्कर काटकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा।
कानपुर देहात: 3 दिन बाद नदी में उतराता मिला युवक का शव, भेड़ों को बचाते समय हुआ था हादसा
कासगंज में गैंगेस्टर एक्ट के दो वांटेड गिरफ्तार, 25 हजार का इनाम था | Kasganj crime news
यूपी के प्रमुख शहरों में आज का इफ्तार (Iftar) टाइमिंग: जानें कानपुर, जानें कानपुर, वाराणसी समेत अन्य शहरों का समय
UP RERA news: यूपी में 6,800 करोड़ के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को मंजूरी, 13 जिलों में बनेंगी 7,800 से ज्यादा यूनिट्स
UP government decision: 1 अप्रैल से अंडों पर लिखनी होगी उत्पादन और एक्सपायरी डेट, योगी सरकार का बड़ा फैसला
UP Politics News: भाजपा ने मेरठ, अलीगढ़ सहित कई शहरों में किए संगठनात्मक बदलाव, 2027 चुनाव पर फोकस
कानपुर में किशोरी की हत्या कर दफनाया गया नग्न शव, Kanpur crime news
यूपी में फिर बदलेगा मौसम, 18 मार्च से आंधी-बारिश का अलर्ट; जानें UP Weather Update
