शहर के बारह पत्थर मैदान से एसडीएम ने हटवाया अतिक्रमण, लोगों को मिली राहत
By
May 15, 2026
शहर के बारह पत्थर मैदान के बाहर हुए अतिक्रमण पर प्रशासनिक अमले ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। एसडीएम सदर संजीव कुमार के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद की टीम और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने सड़क किनारे और मैदान के बाहर अस्थायी रूप से रखी गई दुकानों और सामान को जेसीबी की मदद से हटवाया। इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया और कई लोग अपना सामान समेटते नजर आए।
प्रशासनिक टीम ने अतिक्रमण हटाकर मार्ग को खाली कराया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों और मार्गों पर अवैध कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दुकानदारों को भविष्य में केवल निर्धारित स्थान पर ही दुकान लगाने की हिदायत दी गई है। यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।
