0

गोंडा में Road Accident: अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग को कुचला, उपचार के दौरान मौत

By Mar 17, 2026

गोंडा में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन ली हैं। ग्राम ह्रदय की नगरिया में एक बुजुर्ग की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे परिवार में शोक का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम ह्रदय की नगरिया निवासी राधाचरण सिंह (पुत्र खचेर सिंह) बीते 11 मार्च को सुबह करीब 8 बजे गांव से नगला बिरख जा रहे थे। जब वह खैर-इगलास रोड पर पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें लापरवाही से चलाते हुए जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि राधाचरण सिंह के सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत अलीगढ़ के जीवन ज्योति हॉस्पिटल में भर्ती कराया। अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझते हुए, अगले दिन 12 मार्च को शाम करीब 5 बजे उनकी मौत हो गई।

मृतक के पुत्र राना सिंह ने थाना गोंडा प्रभारी को लिखित प्रार्थना पत्र देते हुए मामले की जानकारी दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की है।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें