कानपुर में फुटपाथ पर मिला दिव्यांग का शव, मौत का कारण अज्ञात (Kanpur news)
कानपुर के जाजमऊ स्थित चुंगी चौराहे पर सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब सड़क किनारे फुटपाथ पर एक दिव्यांग का शव उसकी व्हीलचेयर पर पड़ा मिला। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान 40 वर्षीय शत्रुघ्न सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला था।
शत्रुघ्न सिंह अपनी पत्नी लक्ष्मी के साथ पिछले 10 वर्षों से जाजमऊ के इसी फुटपाथ पर रहकर भिक्षावृत्ति करता था। पत्नी लक्ष्मी ने पुलिस को बताया कि रविवार रात शत्रुघ्न ने शराब में मट्ठा मिलाकर पी थी। शराब पीने के बाद वह अपनी व्हीलचेयर पर ही सो गया था। सोमवार सुबह जब लक्ष्मी ने उसे जगाने की कोशिश की तो वह नहीं उठा। इसके बाद लक्ष्मी ने पुलिस को सूचना दी।
थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
कानपुर में किशोरी की हत्या कर दफनाया गया नग्न शव, Kanpur crime news
कानपुर में रिटायर्ड शिक्षिका से 1.57 करोड़ की ठगी, Mark Zuckerberg बनकर किया Cyber fraud
कानपुर में युवक की सरेराह पिटाई, ‘ब्राह्मण भी पैर छूते हैं’ कहने वाली महिलाओं का वीडियो वायरल (Kanpur news)
कानपुर में Gas Cylinder Crisis: छात्रों की जेब पर भारी पड़ रहा महंगाई का बोझ, भोजनालय बंद होने के कगार पर
Kanpur news: CSJMU के छात्रों ने बढ़ी हुई परीक्षा फीस के खिलाफ किया प्रदर्शन, CM को सौंपा ज्ञापन
Kanpur में Census 2027 की तैयारी शुरू, 13 हजार से ज्यादा कर्मी होंगे तैनात
Kanpur news: कानपुर में युवक की सरेराह पिटाई, ‘ब्राह्मण भी मेरे पैर छूते हैं’ वीडियो वायरल
Kanpur cyber crime: मार्क जुकरबर्ग बनकर रिटायर्ड शिक्षिका से 1.57 करोड़ की ठगी
