लखनऊ में चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में महिला की मौत, Gomti Nagar station पर हुआ हादसा
लखनऊ के गोमती नगर रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई। बलरामपुर की रहने वाली 45 वर्षीय कुसुम चौहान की चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान मौत हो गई। कुसुम चौहान लखनऊ में अपनी बीमार समधन से मिलकर वापस अपने घर जा रही थीं। वह अपने दामाद सुधेन्द्र वर्मा के साथ गोमती नगर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 पर पहुंचीं।
जीआरपी चौकी प्रभारी अमित शर्मा के अनुसार, कुसुम चौहान और उनके दामाद इंटरसिटी एक्सप्रेस पकड़ने के लिए स्टेशन पर पहुंचे थे। ट्रेन चलने को तैयार थी, इसलिए दामाद ने जल्दी से महिला का सामान बोगी में रखा। जब कुसुम चौहान ट्रेन में चढ़ने लगीं, तभी ट्रेन ने रफ्तार पकड़ ली।
महिला का पैर फिसल गया और वह प्लेटफार्म पर गिर गईं। फिसलने के कारण वह ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच के गैप में आ गईं और ट्रेन के नीचे चली गईं। इस हादसे में उनका शरीर दो हिस्सों में कट गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह घटना रेलवे स्टेशनों पर जल्दबाजी में ट्रेन पकड़ने के खतरों को उजागर करती है।
लखनऊ: काकोरी में कुत्तों ने हिरण के बच्चे को नोंचा, ग्रामीणों ने बचाकर वन विभाग को सौंपा (Lucknow news)
Lucknow news: संपत्ति विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को पीटा, 15 दिन बाद FIR दर्ज
Lucknow gas crisis: राजधानी में LPG की किल्लत, छोटे कारोबार ठप; एजेंसियों पर लंबी कतारें
लखनऊ में कानून व्यवस्था होगी मजबूत, रहीमाबाद थाने के नए भवन के लिए 7.34 करोड़ रुपये मंजूर
