पश्चिम बंगाल में बनेगी BJP सरकार: पंकज चौधरी का दावा, PM मोदी के विजन पर भरोसा (West Bengal politics news)
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित बंगाल के विजन को जनता का समर्थन मिल रहा है। चौधरी ने कहा कि कोलकाता में पीएम मोदी की जनसभा में उमड़े जनसैलाब ने परिवर्तन का संकेत दिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प के साथ पश्चिम बंगाल में सरकार बनाएगी।
चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री का विकसित बंगाल का विजन एक संकल्प है, जिसे समस्त बंगालवासी पूर्ण करने का प्रण ले चुके हैं। उन्होंने कहा कि लंबे समय से तुष्टिकरण, अत्याचार और भ्रष्टाचार में जकड़ा बंगाल अब विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा।
यह बयान उन्होंने प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर बंगाली समाज के लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोलकाता में दिया गया भाषण सुनने के बाद दिया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश और गोविन्द नारायण शुक्ला समेत कई अन्य भाजपा नेता भी उपस्थित थे।
