Kanpur news: छात्रवृत्ति आवेदन में आ रही समस्याओं को लेकर छात्रों ने बताई परेशानी
कानपुर में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा के लिए एक मूल्यांकन दल ने निरीक्षण किया। नियोजन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के ज्येष्ठ मूल्यांकन अधिकारी डॉ. सन्त राम की अध्यक्षता में दो सदस्यीय दल ने 12 से 14 मार्च के बीच यह निरीक्षण किया। इस दौरान दल ने पूर्वदशम छात्रवृत्ति, दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना, शादी अनुदान योजना और कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के प्रभाव का आकलन किया।
मूल्यांकन दल ने इंडस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बिल्हौर, साई कॉलेज तातियागंज और कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी तातियागंज जैसे संस्थानों का दौरा किया। यहां छात्र-छात्राओं से दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के आवेदन प्रक्रिया में आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई। छात्रों ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया जटिल है और उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इसके अतिरिक्त, ‘ओ’ लेवल प्रशिक्षण योजना के तहत प्रशिक्षणार्थियों ने बताया कि योजना के अंतर्गत दी जाने वाली धनराशि कम है, जो प्रशिक्षण की लागत को कवर नहीं कर पाती। छात्रों की समस्याओं को सुनने के बाद ज्येष्ठ मूल्यांकन अधिकारी ने संस्थानों को निर्देश दिया कि वे गुणवत्तापरक प्रशिक्षण सुनिश्चित करें और छात्रों की समस्याओं का समाधान करें।
कानपुर में CNG pump लगवाने के नाम पर लाखों की ठगी, 8 लोगों पर FIR दर्ज
कानपुर में होली मिलन समारोह, 51 महिलाओं को मिला ‘यशस्विनी सम्मान’ (Kanpur news)
कानपुर: CSJMU की प्रतियोगिता में VSSD कॉलेज ने जीता प्रथम स्थान, ऋतिका-स्वर्णिमा को मिला 7500 का इनाम (Kanpur news)
कानपुर में महिला होमगार्ड से मारपीट, प्रेमी ने सरेराह पीटा (Kanpur crime news)
CSJMU Conference: शोध के लिए स्वदेशी डेटा बैंक बनाने पर जोर, AI से जैविक पुनर्जागरण की जरूरत
Kanpur news: अस्पताल में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया गलत इंजेक्शन का आरोप
कानपुर सुपर प्रीमियर लीग: Unpredictable Docs ने Royal Shamsher को 4 विकेट से हराया (Kanpur news)
