कानपुर में गैस एजेंसी पर हंगामा, सिलेंडर लेने आई युवती को महिला कर्मी ने जड़ा तमाचा
कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में रामादेवी चौराहे के पास एक गैस एजेंसी पर शनिवार को बड़ा विवाद हो गया। गैस सिलेंडर लेने पहुंची एक युवती ने एजेंसी की महिला कर्मचारी पर तमाचा मारने का आरोप लगाया है। इस घटना से नाराज अन्य ग्राहकों ने एजेंसी पर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
जाजमऊ निवासी पलक सिंह ने बताया कि वह सुबह सिलेंडर लेने के लिए समृद्धि गैस एजेंसी पहुंची थी। उन्होंने आरोप लगाया कि एजेंसी की एक महिला कर्मचारी ने पहले उनसे अभद्रता की और फिर तमाचा मार दिया। विवाद तब शुरू हुआ जब पलक अन्य ग्राहकों की मदद के लिए पासबुक जमा करवा रही थीं। महिला कर्मचारी ने पासबुक छीनने की कोशिश की, जिससे विवाद बढ़ गया।
हंगामा बढ़ने पर पुलिस को बुलाया गया। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि उपभोक्ताओं ने एजेंसी की महिला कर्मी पर मारपीट का आरोप लगाया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत कराया। उन्होंने बताया कि एजेंसी के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और पीड़िता की तहरीर मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कानपुर में भीषण road accident, ट्राले में घुसी टूरिस्ट बस, 1 की मौत, 2 दर्जन घायल
कानपुर में आवारा कुत्तों का आतंक, 12 साल के बच्चे को नोचा, 10 टांके लगे (Kanpur news)
कानपुर में दिवंगत शिक्षिका के परिवार को 50 लाख की मदद, TSCT ने की घोषणा
कानपुर में गैस संकट से ठप हुआ स्ट्रीट फूड कारोबार, ‘Kanpur news’ में वेंडर्स बोले- कोरोना से भी बुरा हाल
कानपुर में पुलिस की लापरवाही, 26 दिन बाद CM पोर्टल पर शिकायत से दर्ज हुई FIR | Kanpur news
Kanpur news: CSJMU में भगवान ऋषभदेव की शिक्षाओं पर मंथन, कुलपति ने बताया महत्व
Kanpur news: पिज्जा शॉप में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान
कानपुर में दर्दनाक हादसा: बिना हेलमेट स्कूटी चला रही छात्रा की मौत, हेड इंजरी बनी वजह
