राजनाथ सिंह ने Yogi Adityanath को सराहा, कहा- बुलडोजर विकास की जमीन तैयार करता है; पाकिस्तान को दी चेतावनी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पूरा देश उन्हें ‘बुलडोजर बाबा’ के नाम से जानता है। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने माफिया और गुंडों के अवैध कब्जों को हटाकर जमीन मुक्त करवाई है और उस पर विकास कार्य किए हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि बुलडोजर केवल तोड़ता नहीं है, बल्कि विकास की जमीन भी तैयार करता है।
राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के व्यक्तित्व की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि योगी जब सिंगापुर और जापान गए थे, तब भी उनका पहनावा और खान-पान वही रहा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग विदेश जाते ही अपना रंग बदल लेते हैं, लेकिन योगी का केसरिया रंग पक्का है। उन्होंने कहा कि जापान तकनीक वाला देश है और योगी वहां से बहुत कुछ लाए हैं, जिसका असर आने वाले दिनों में प्रदेश के विकास में दिखेगा।
रक्षा मंत्री ने राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर भी बात की और पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान ने दोबारा भारत पर हमला करने के बारे में सोचा भी तो उसे ऐसा जवाब दिया जाएगा कि वह फिर कभी उबर नहीं पाएगा। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उसे करारा जवाब दिया गया था, जिसके बाद अब वह भारत की तरफ आंख उठाने से पहले 10 बार सोचेगा।
राजनाथ सिंह ने कहा कि लखनऊ में बनी ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान में तबाही मचाई थी, जिससे वह कांप गया था। उन्होंने कहा कि लखनऊ देश की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने का काम कर रहा है। लखनऊ से सैनिक, हथियार और सांसद भेजे जाते हैं, जिस पर पूरे देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि लखनऊ देश की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है।
राजनाथ सिंह ने लखनऊ के विकास योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि लखनऊ के समग्र विकास के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। दिल्ली के आर्किटेक्चर कॉलेज के साथ एलडीए ने एमओयू साइन किया है। उन्होंने कहा कि एनसीआर की तर्ज पर एससीआर (स्टेट कैपिटल रीजन) बन रहा है, जिससे आसपास के जिलों का विकास होगा और रोजगार के अवसर सृजित होंगे। उन्होंने लखनऊ को मल्टी मॉडल सिटी बनाने की तरह विकसित करने की बात कही।
कानपुर में गैस एजेंसी पर हंगामा, सिलेंडर लेने आई युवती को महिला कर्मी ने जड़ा तमाचा
AIIMS डॉक्टर का खुलासा: 27% मेडिकल छात्र ‘depression’ से जूझ रहे, NMC सर्वे ने बढ़ाई चिंता
National Medical Commission Survey: 30% मेडिकल छात्र डिप्रेशन में, विशेषज्ञ बोले- तनाव अब बीमारी है
सफाई कर्मचारियों का धरना खत्म, Safaai Karmi अजीत को मिली नई तैनाती
UP Election 2027: मतदान केंद्र पर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति, आयोग ने दी बड़ी राहत
कानपुर में भीषण road accident, ट्राले में घुसी टूरिस्ट बस, 1 की मौत, 2 दर्जन घायल
UP news: दरोगा भर्ती से पहले सॉल्वर गैंग गिरफ्तार, LPG लाइन में मौत; IPS ट्रांसफर और इंफ्रास्ट्रक्चर अपडेट
कांग्रेस ने किया बाबा साहेब का अपमान, इसलिए बनानी पड़ी BSP; Mayawati news पर मायावती का कांग्रेस पर हमला
