0

नदरई गांव में लगा भीमसेन मंदिर मेला, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

By Mar 11, 2026

नदरई गांव में स्थित भीमसेन मंदिर पर चैत्र मास की सप्तमी के दिन हर साल की तरह इस बार भी विशाल मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आसपास के शहरों और गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। लोगों ने मंदिर में स्थापित भगवान शिव की मूर्ति के दर्शन किए और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए पूजा-अर्चना की।

मेले में आने वाले श्रद्धालुओं ने अपनी पारवारिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए छोटे बच्चों का मुंडन संस्कार भी कराया। मेले में बच्चों के लिए झूले लगाए गए थे, जहां उन्होंने खूब मस्ती की। इसके अलावा खिलौनों और अन्य सामानों की दुकानों पर भी लोगों ने जमकर खरीदारी की।

मेले में देर शाम तक चहल-पहल बनी रही। स्थानीय पुलिस बल को सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात किया गया था।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें