UP Politics: योगी मंत्रिमंडल विस्तार टला, लखनऊ में डबल मर्डर, कमर्शियल सिलेंडर पर रोक
उत्तर प्रदेश की राजनीति में बहुप्रतीक्षित योगी मंत्रिमंडल का विस्तार फिलहाल टल गया है। सत्ता के गलियारों में चर्चा थी कि होली के आसपास नई टीम का एलान हो सकता है, लेकिन अब पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने अपनी प्राथमिकताएं बदल दी हैं। ऐसे में कई विधायकों के मंत्री बनने का इंतजार बढ़ गया है। यह इंतजार कम से कम दो महीने बढ़ा है। ताजा घटनाक्रम के अनुसार, अब पश्चिम बंगाल और असम समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद ही उत्तर प्रदेश में कोई बदलाव होगा।
लखनऊ में मां-बेटे की हत्या
राजधानी लखनऊ में एक बार फिर बदमाशों ने पुलिस को चुनौती दी है। सिसेंडी कस्बा चौकी से कुछ दूरी पर सोमवार रात महिला (48) और उसके 18 साल के नेत्रहीन बेटे की बदमाशों ने गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपियों ने महिला के अर्धनग्न शव को रजाई में लपेट दिया, जबकि बेटे को कमरे में रखे पानी भरे हौद में डुबो दिया। वारदात के बाद बदमाश घर के मुख्य गेट पर बाहर से कुंडा लगाकर भाग निकले। आशंका है कि महिला की रेप के बाद हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति पर रोक
मध्य पूर्व में भीषण जंग के बीच रसोई सिलेंडर को लेकर संकट बढ़ने लगा है। इसी बीच पेट्रोलियम कंपनियों ने 19 किलोग्राम के कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति पर रोक लगा दी है। साथ ही एजेंसियों को घरेलू सिलेंडर की सप्लाई के कोटा में 20 से 25 फीसदी तक की कटौती का निर्देश दिया है। पेट्रोलियम कंपनी के राज्य स्तरीय अधिकारी की एजेंसी संचालकों के साथ हुई वर्चुअल बैठक में बंदिशों को लेकर जानकारी दी गई है।
सीएम योगी ने की समीक्षा बैठक
शहर में एक दिवसीय दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में सोमवार रात अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें उन्होंने परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने विकास परियोजनाओं में प्रभावितों को जल्द ही मुआवजा देने और निवेश को प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया। शहर की कानून-व्यवस्था की समीक्षा में मुख्यमंत्री ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्कता के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि छोटी-छोटी घटनाओं पर भी नजर रखी जाए और किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं होना चाहिए।
मौसम में बदलाव, घना कोहरा
यूपी के कई जिलों में मौसम ने अचानक करवट बदल ली। घने कोहरे के साथ दिन का आगाज हुआ। मेरठ, कौशांबी, कानपुर देहात, बांदा समेत कई जिले घने कोहरे के आगोश में सिमटा नजर आया। एक ओर जहां दिन में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं, मंगलवार सुबह घना कोहरा छा गया। आसमान में कोहरे की धुंध छाने से हाई वे व प्रमुख सड़कों पर फर्राटा भरने वाले वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिला एयरोड्रम लाइसेंस, CM योगी को सौंपा गया दस्तावेज
यूपी में न्यायिक सेवा (Judicial Service) पदोन्नति नियमों में बदलाव, जानें क्या है नया कोटा
UP में Adventure Tourism को बढ़ावा देने के लिए नई नीति, निवेशकों को मिलेगी 40 करोड़ तक की छूट
UP news: योगी कैबिनेट ने दी ‘मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना’ को मंजूरी, 12,200 गांवों को मिलेगी बस सेवा
Lucknow news: अलीगंज में मोबाइल शॉप से 45 लाख के फोन और कैश चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात
अमेठी: परिवहन के अभाव में Shuklabazar के निवासियों को मुख्यालय पहुंचना मुश्किल, Amethi news
यूपी के शहरों में इफ्तार और सहरी का समय, जानें लखनऊ-कानपुर में UP Iftar Time
योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: जमीन रजिस्ट्री से पहले खतौनी जांच अनिवार्य, 12 हजार गांवों को मिलेगी बस सेवा
