0

कानपुर में शिया समुदाय का विरोध प्रदर्शन, अयातुल्लाह खामेनेई की मौत पर जताया गुस्सा

By Mar 7, 2026

कानपुर के ग्वालटोली स्थित शिया जामा मस्जिद में रमजान के तीसरे जुमे पर शिया समुदाय ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई की मौत पर विरोध प्रदर्शन किया। नमाजियों ने हाथों में काली पट्टियां बांधकर नमाज अदा की। यह विरोध प्रदर्शन कथित अमेरिकी-इजरायली हमले में खामेनेई की मौत के विरोध में किया गया। स्थानीय शिया हजरात ने मस्जिद के अंदर ही ताजियती जलसा व मजलिस-ए-अजा का आयोजन किया, क्योंकि उन्हें बाहर प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली थी। मस्जिद के अंदर जाने वाले रास्ते पर अमेरिका और इजरायल के शीर्ष नेताओं के फोटो व झंडे जमीन पर चिपकाए गए थे।

उलमा ने तकरीरों में खामेनेई को शहीद ठहराते हुए कहा कि अमेरिका और इजराइल ने धोखे से उनका कत्ल किया। इमाम-ए-जुमा मौलाना अली अब्बास खान नजफी की सरपरस्ती में आयोजित मजलिस को खिताब करते हुए शिया शहर काजी मौलाना सईद अब्बास खान ने कहा कि खामेनेई वरिष्ठ शिया धर्म गुरु थे और दुनिया के हर मजलूम के तरफदार थे। उन्होंने कहा कि खामेनेई मौला अली की तरह ही मैदाने जंग से कभी पीछे नहीं हटे और हमेशा गाज़ा में इजराइल के जुल्म के खिलाफ आवाज उठाई।

इस बीच, सूफी खानकाह एसोसिएशन ने भी ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनई को शहीद ठहराते हुए कहा कि यह तमाम आलम ए इंसानियत के लिए बड़ा नुकसान है। एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूफी मोहम्मद कौसर हसन मजीदी ने कहा कि उन्होंने अपनी सारी जिंदगी इंसानियत की भलाई के लिए वक्फ की थी। उन्होंने कहा कि ग्रेटर इजरायल बनाने का अमेरिकी सपना कभी पूरा नहीं होगा। शहर की अन्य मस्जिदों मस्जिदों में भी रमजान के तीसरे जुमे पर मजलूमों के लिए दुआएं की गईं। इस दौरान इजरायल और अमेरिका को इंसानियत का दुश्मन करार देते हुए जंग के जल्द खात्मे की दुआ की गई।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

Kanpur news: ड्रग्स तस्करों से मिलीभगत पर 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, SI समेत 8 और जांच के दायरे में

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में ड्रग्स तस्करों को संरक्षण देने के आरोप में चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबित होने वालों में एक सब-इंस्पेक्टर (SI) और तीन हेड कांस्टेबल शामिल...
By Mar 7, 2026

कानपुर पुलिस (Kanpur Police) के 4 जवान सस्पेंड, ड्रग्स तस्करों को दे रहे थे संरक्षण

उत्तर प्रदेश के कानपुर में ड्रग्स तस्करी के एक बड़े रैकेट में पुलिसकर्मियों की संलिप्तता सामने आई है। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर हुई गोपनीय जांच के बाद चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित...
By Mar 7, 2026

कानपुर में रेलवे टेक्नीशियन ने की आत्महत्या, सगाई के 7 दिन बाद उठाया ये कदम (Kanpur Suicide News)

कानपुर के गोविंद नगर इलाके में रेलवे टेक्नीशियन के पद पर तैनात एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती की पहचान 28 वर्षीय नेहा कुमारी के रूप में हुई है, जो मूल रूप...
By Mar 7, 2026

कानपुर में उपद्रवियों का आतंक, वाहनों और दुकानों में तोड़फोड़, पुलिस पर inaction का आरोप

कानपुर के शास्त्री नगर इलाके में अराजकतत्वों ने देर रात जमकर उत्पात मचाया। उपद्रवियों ने घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाया और कई दुकानों में तोड़फोड़ की। इस घटना से स्थानीय निवासियों में...
By Mar 7, 2026

कानपुर में पति पर रंग डालने का विरोध करने पर महिला पर ब्लेड से हमला, FIR दर्ज (Kanpur crime news)

कानपुर में होली के दिन एक शर्मनाक घटना सामने आई है। बांसमंडी इलाके में पति पर जबरन रंग डालने का विरोध करने पर एक महिला को गंभीर चोटें आईं। आरोपियों ने न केवल पति के...
By Mar 7, 2026

कानपुर में 20 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, घर में अकेली थी; Kanpur news

कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। डोमनपुर के अलावल खेड़ा गांव में 20 वर्षीय युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार दोपहर की है,...
By Mar 7, 2026

साझा करें