0

राजस्व मामलों के निस्तारण में लखनऊ अव्वल, सीएम योगी की मॉनीटरिंग का असर

By Mar 2, 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्त मॉनीटरिंग के चलते उत्तर प्रदेश में राजस्व मामलों के निस्तारण में उल्लेखनीय सुधार देखा जा रहा है। राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली (आरसीसीएमएस) की फरवरी माह की रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी लखनऊ ने पूरे प्रदेश में सबसे अधिक राजस्व मामलों का निपटारा किया है। मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश है कि राजस्व विवादों के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाया जाए, ताकि जनता को त्वरित न्याय मिल सके और प्रशासन में पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व को बढ़ावा मिले।

फरवरी में पूरे प्रदेश में कुल 3,34,538 राजस्व मामलों का निस्तारण किया गया। लखनऊ के जिलाधिकारी विशाख जी. अय्यर ने बताया कि राजधानी लखनऊ में सर्वाधिक 15,981 मामले निस्तारित हुए, जो पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। इसके बाद प्रयागराज 14,132 मामलों के साथ दूसरे और आजमगढ़ 9,333 मामलों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। आजमगढ़ के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप राजस्व मामलों के त्वरित और पारदर्शी निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। जनशिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित की जा रही हैं और लंबित प्रकरणों को अभियान चलाकर निपटाया जा रहा है।

जनपद स्तरीय न्यायालयों में राजस्व वादों के निस्तारण में जौनपुर ने एक बार फिर बाजी मारी है। पिछले 15 महीनों से जौनपुर टॉप फाइव जिलों में बना हुआ है। फरवरी की रिपोर्ट के अनुसार, जौनपुर की पांच राजस्व न्यायालयों ने बोर्ड के निर्धारित मानक से अधिक मामलों का निस्तारण किया है। जौनपुर की पांच राजस्व न्यायालयों ने बोर्ड के प्रति माह निस्तारण के मानक 250 के सापेक्ष 542 मामलों का निस्तारण किया, जो 216.80 प्रतिशत है। जनपदीय न्यायालय में राजस्व मामलों के निस्तारण में जौनपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। बस्ती 381 मामलों के साथ दूसरे और प्रतापगढ़ 353 मामलों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

कानपुर ईएसआईएस अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं, गर्भवती महिलाओं की जांच मुश्किल

कानपुर के सर्वोदय नगर स्थित राज्य कर्मचारी बीमा योजना (ईएसआईएस) अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य जांच के लिए भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में पिछले दो वर्षों से अल्ट्रासाउंड मशीन...
By Mar 2, 2026

यूपी के शहरों में 3 मार्च को सहरी का सही समय जानें | Ramadan Timing UP

रमजान का पवित्र महीना चल रहा है और उत्तर प्रदेश के लाखों रोजेदार सहरी के समय को लेकर विशेष रूप से सतर्क हैं। हर दिन फज्र की नमाज से पहले सहरी का समय कुछ मिनट...
By Mar 2, 2026

होली पर हुड़दंग करने वालों पर कसेगा शिकंजा, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर जब्त होगी गाड़ी: Lucknow Traffic Police

होली का त्योहार इस बार उल्लास के साथ-साथ सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच मनाया जाएगा। लखनऊ में ट्रैफिक पुलिस ने हुड़दंग और नशे में ड्राइविंग करने वालों पर शिकंजा कसने की पूरी तैयारी कर...
By Mar 2, 2026

मत्स्य क्षेत्र में 1400 करोड़ का निवेश: UP में 2000 युवाओं को मिलेगा रोजगार, 30 कंपनियां करेंगी निवेश

उत्तर प्रदेश में मत्स्य क्षेत्र के विकास को पंख लगने वाले हैं। राज्य सरकार की पहल पर, लगभग 30 कंपनियां प्रदेश में 1407 करोड़ रुपये का भारी निवेश करने जा रही हैं। इस महत्वपूर्ण निवेश...
By Mar 2, 2026

कानपुर में बंदरों का आतंक जारी, महिला पर दूसरा हमला, घायल

कानपुर के श्याम नगर के रामपुर इलाके में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। रविवार दोपहर, रामपुरम महामाया मंदिर के पास रहने वाली बैट्स विलियम जब अपने रिश्तेदार के घर से पैदल लौट रही...
By Mar 2, 2026

लखनऊ विश्वविद्यालय के ऑनलाइन पाठ्यक्रमों में दाखिले की अंतिम तिथि 15 मार्च, जानें पूरी प्रक्रिया

लखनऊ विश्वविद्यालय (एलयू) के सेंटर फॉर ऑनलाइन एंड डिस्टेंस एजुकेशन (एलयूसीओडीई) ने शैक्षणिक सत्र जनवरी-फरवरी 2026 के तहत संचालित होने वाले 11 ऑनलाइन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च तय...
By Mar 2, 2026

यूपी में 1407 करोड़ का निवेश: मत्स्य क्षेत्र में 2000 युवाओं को मिलेगा रोजगार, वाराणसी और अमेठी में प्लांट

उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। मत्स्य क्षेत्र में 30 कंपनियां लगभग 1407 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी, जिससे हजारों लोगों...
By Mar 2, 2026

उत्तर प्रदेश इफ्तार टाइमिंग: जानें लखनऊ, कानपुर, वाराणसी के सटीक समय

रमजान का मुबारक महीना चल रहा है और मुस्लिम समुदाय इबादत में जुटा है। इस पवित्र महीने को तीन अशरों में बांटा गया है, जिसमें पहला अशरा रहमत का, दूसरा मगफिरत का और तीसरा जहन्नुम...
By Mar 2, 2026

साझा करें