लखनऊ में भागवत कथा का समापन, भक्तों ने खेली फूलों की होली
लखनऊ के बीकेटी स्थित इक्यावन शक्तिपीठ मन्दिर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का समापन बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कथा के अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित किया। शनिवार देर शाम कथा विसर्जन के बाद भक्तों ने फूलों और रंगों की होली खेलकर इस आयोजन को यादगार बनाया। कथा व्यास कौशिक चैतन्य महाराज ने भागवत भक्तों को गुलाल लगाकर विदाई आशीर्वाद दिया, जिस पर भक्तों ने भी कथा व्यास का पूजन अर्चन किया और भक्ति भाव में आह्लादित होकर उन पर पुष्प वर्षा की।
इस अवसर पर कथा की यजमान 51 शक्तिपीठ मन्दिर के निर्माता पं. रघुराज दीक्षित की पत्नी पुष्पा दीक्षित, मन्दिर ट्रस्ट की अध्यक्ष तृप्ति तिवारी, सदस्य वरद तिवारी, तनय तिवारी, स्तुति तिवारी, नमन तिवारी, सौम्या तिवारी, समाजसेवी नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान, आचार्य धनंजय पांडेय, आचार्य देवेश शुक्ला व गीता पांडे आदि ने कथा व्यास के साथ रंग-बिरंगी होली खेली। कथा पंडाल में भक्तों ने एक दूसरे को खूब अबीर-गुलाल लगाया और गेंदा-गुलाब के फूलों से जी भरकर होली खेली। समापन पर एमएलसी पवन सिंह चौहान के बेटे एवं एसआर ग्रुप के वाइस चेयरमैन पीयूष सिंह चौहान, प्रशासनिक अधिकारी सोनेन्द्र सिंह तोमर, संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष वेद रत्न सिंह चौहान, समाजसेवी सुधीर अग्रवाल आदि भी मौजूद रहे। इस आयोजन से स्थानीय समुदाय में धार्मिक उत्साह और सामुदायिक जुड़ाव बढ़ा है।
इजराइल-ईरान तनाव के बीच लखनऊ में सोना 13000, चांदी 35 हजार महंगी: Gold Price Update
पत्थर मारने के विरोध पर परिवार पर हमला, 3 नामजद
शहर के बाहरी इलाकों में रिफाइंड की छापेमारी, मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा
लखनऊ में सड़क हादसों का कहर: बच्ची समेत तीन की मौत, पांच घायल, road accident news
सुयश बिल्डर्स के निदेशक पर धोखाधड़ी का एक और केस, खरीदारों को नहीं मिला प्लॉट का कब्जा
होली पर लखनऊ में पानी की सप्लाई, जलकल विभाग की विशेष व्यवस्था
लखनऊ जंक्शन पर डायवर्जन बना जाम का कारण, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
लखनऊ में सपना गोयल और अंशिका त्यागी को मिला डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान
