आगरा में अवैध कालोनियों पर चला एडीए का बुलडोजर, 2500 वर्गमीटर भूमि पर चला ध्वस्तीकरण
शहर में अवैध निर्माणों के खिलाफ आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) का अभियान जारी है। गुरुवार को प्राधिकरण की टीम ने ताजगंज वार्ड में दो अवैध कालोनियों पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार, नवल किशोर द्वारा संगम गार्डन के सामने पचगांई खेड़ा में करीब 2500 वर्गमीटर भूमि पर ‘वंशिका टाउन’ के नाम से एक अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी, जिसका लेआउट विकास प्राधिकरण से स्वीकृत नहीं था।
इसके ठीक बगल में ही करीब 1800 वर्गमीटर भूमि पर ‘वंशिका टाउन फेस-2’ के नाम से एक और कॉलोनी काटी जा रही थी, जिसका मानचित्र भी स्वीकृत नहीं था। प्राधिकरण द्वारा नोटिस जारी करने के बावजूद निर्माण कार्य जारी थे। गुरुवार को प्राधिकरण की टीम ने भारी मशीनरी की मदद से इन दोनों कॉलोनियों में हुए अवैध निर्माणों को जमींदोज कर दिया। इस कार्रवाई से शहर में अवैध प्लाटिंग करने वालों में हड़कंप मच गया है।
होली पर आगरा में कड़ी सुरक्षा, ड्रोन से होगी निगरानी: 2025 की घटनाओं से सबक
आगरा में हेल्पिंग हैंड संस्था का होली मिलन समारोह, बच्चों ने दिखाई लिपान आर्ट में प्रतिभा
सुरेरा-तनोरा घाट पीपा पुल निर्माण में तेजी, आवागमन होगा सुगम: Agra News
व्यापारी लगाएंगे चौके-छक्के, महाराजा अग्रसेन क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आयोजन
