उत्तर प्रदेश में Census 2027 की तैयारी तेज, लखनऊ में मास्टर ट्रेनर्स लेंगे प्रशिक्षण
जनगणना 2027 की तैयारियों ने उत्तर प्रदेश में गति पकड़ ली है। इसी कड़ी में अलीगढ़ जिले से तीन मास्टर ट्रेनर्स 17 से 19 फरवरी तक लखनऊ में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त करने जा रहे हैं। यह प्रशिक्षण आगामी जनगणना के लिए जिला स्तर पर अन्य कर्मियों को प्रशिक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। Census 2027 देश की आबादी, सामाजिक-आर्थिक स्थिति और जनसांख्यिकीय जानकारी का सबसे विश्वसनीय स्रोत है, जो हर दस वर्ष में आयोजित की जाती है। इसके आंकड़ों के आधार पर ही नीतियां बनती हैं, विकास योजनाएं तैयार होती हैं, संसाधनों का आवंटन होता है और निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन किया जाता है, जिसका सीधा असर आम जनता के जीवन पर पड़ता है।
सोमवार को अलीगढ़ के कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता डीएम संजीव रंजन ने की। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और फील्ड स्तर पर पर्याप्त कार्मिक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचने के लिए निगरानी व्यवस्था मजबूत रखी जाए।
जनगणना ऑनलाइन माध्यम से की जानी है, ऐसे में सभी कार्मिकों का तकनीकी रूप से दक्ष होना अनिवार्य है। इसके साथ ही, ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए, ताकि आमजन जनगणना के महत्व को समझ सकें और इसमें सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।
एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रमोद कुमार ने बताया कि जनगणना-2027 के लिए जिले से अपर संख्याधिकारी अनुराग किशोर सिंह, प्रवक्ता महामाया पॉलीटैक्टिक मनु भाई झा एवं शक्ति सिंह को प्रशिक्षण के लिए लखनऊ भेजा गया है। इन मास्टर ट्रेनर्स के प्रशिक्षण के उपरांत जिले में अन्य ट्रेनर्स को प्रशिक्षित किया जाएगा। जनगणना के लिए चार्ज आफिसर, सुपरवाइजर्स एवं प्रगणक को भी नामित किया जाना है। उन्होंने बताया कि जनगणना का पहला चरण 22 मई से 20 जून तक चलेगा, जिसमें गृह-आधारित गणना के तहत आवासीय संरचनाओं और मूलभूत सुविधाओं का विवरण लिया जाएगा। दूसरे चरण में जनसंख्या गणना होगी, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति का विवरण दर्ज किया जाएगा। इस दौरान सीडीओ योगेन्द्र कुमार, एडीएम प्रशासन पंकज कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, फरवरी में ही मार्च जैसा अहसास, UP Weather अपडेट
उत्तर प्रदेश में मार्च जैसी गर्मी, आगरा में तीन साल का रिकॉर्ड टूटा; UP weather में बदलाव
उत्तर प्रदेश: तकनीक के युग में Urdu literature के विकास पर मंथन
कासगंज: सोरों के नगला भूतल में मिनी स्टेडियम निर्माण में बिजली के तार बन रहे बाधा, Kasganj news
यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां अंतिम चरण में, 64 केंद्रों पर 40 हजार से अधिक छात्र देंगे UP Board Exam
यूपी: ट्रांसपोर्टर नहीं, व्यापारी पर हो GST प्रवर्तन कार्रवाई, एसोसिएशन की बैठक में उठी मांग | UP transporters news
यूपी ट्रांसपोर्टर्स ने की GST प्रवर्तन कार्रवाई में बदलाव की मांग, व्यापारी पर हो एक्शन
कानपुर देहात में अवैध बालू खनन पर बड़ा जुर्माना, ठेकेदार पर 12.21 लाख का फाइन
