लखनऊ में जूडो प्रतियोगिता: मेजबान खिलाड़ी देंगे सहारनपुर-हापुड़ को चुनौती, state judo championship
राजधानी लखनऊ इस माह के अंत में प्रदेश भर के जूडो खिलाड़ियों की मेजबानी करेगा। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय सब जूनियर जूडो प्रतियोगिता के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस प्रतियोगिता में 18 मंडलों की टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें 10 से 15 वर्ष आयु वर्ग के 300 से अधिक बालक और बालिका खिलाड़ी पदकों के लिए जोर-आजमाइश करेंगे।
इस बार मेजबान लखनऊ के खिलाड़ी पिछले वर्ष की चैंपियन हापुड़ और रनर-अप सहारनपुर की टीमों को कड़ी टक्कर देने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश जूडो महासंघ के सचिव मुनव्वर अंजार ने बताया कि सहारनपुर, गोरखपुर और हापुड़ के खिलाड़ियों का दबदबा रहा है, लेकिन लखनऊ के खिलाड़ी इस बार अपनी घरेलू धरती पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रतियोगिता में बालक और बालिका दोनों वर्गों में दस-दस वेट कैटेगरी के मुकाबले होंगे।
