हिन्दू सम्मेलन में छुआछूत और मज_आर पर गरमाई सियासत, जानिए क्या है पूरा मामला
अतरौली के केएमवी इंटर कॉलेज परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित हिन्दू सम्मेलन में वक्ताओं ने हिन्दू समाज में व्याप्त छुआछूत की कुरीति को समाप्त करने और हिन्दू एकता पर बल दिया। वक्ताओं का मानना था कि छुआछूत समाप्त होने पर धर्मांतरण की घटनाएं स्वतः रुक जाएंगी और भारत एक हिन्दू राष्ट्र की ओर अग्रसर होगा।
सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वैदिक विचारक गौतम खटटर ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सरकारी परिसर में एक मज_आर का बना होना सनातन धर्म के विपरीत है और उन्होंने मंच से इसका पुरजोर विरोध किया। उन्होंने कहा कि यह स्थिति चिंताजनक है कि आज तक किसी ने इसका विरोध नहीं किया।
इस दौरान एटा के पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू भैया ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि वोट बैंक की राजनीति के चलते अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में आज भी जिन्ना की तस्वीर लगी हुई है, जिसका समय रहते विरोध होना चाहिए था।
सम्मेलन में मौजूद लोगों ने तहसील प्रशासन और स्थानीय नेताओं की चुप्पी पर भी सवाल उठाए। ज्ञात हो कि एनेक्सी भवन पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के कार्यकाल में बना था और तब से यह मज_आर उसी स्थान पर है। वर्तमान बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री और कल्याण सिंह के पौत्र भी अक्सर इस भवन में रुकते हैं, लेकिन उन्होंने इस ओर ध्यान नहीं दिया।
सम्मेलन में समाजवादी पार्टी के पालिकाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह लोधी की उपस्थिति भी चर्चा का विषय रही। आयोजकों ने उनका स्वागत किया, लेकिन लोधी ने स्पष्ट किया कि वे सपा के निष्ठावान सिपाही हैं और उनकी आस्था पार्टी में ही है।
