Kanpur cricket news: समन्वय दीक्षित की पारी से कानपुर क्रिकेटर्स ने जीता मैच
By
Feb 10, 2026
कानपुर क्रिकेटर्स ने तरुण क्लब को तीन विकेट से हराकर केडीएमए क्रिकेट लीग (सीनियर डिवीजन) में जीत दर्ज की। समन्वय दीक्षित की शानदार बल्लेबाजी ने टीम को जीत दिलाई, जिसके लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।
तरुण क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 4 विकेट खोकर 240 रन बनाए। टीम के लिए विशेष अग्निहोत्री और शाश्वत कुमार ने 57-57 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि तनिश राठौर ने 51 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में कानपुर क्रिकेटर्स के सुनील ने दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए कानपुर क्रिकेटर्स ने 32.3 ओवर में 7 विकेट पर 244 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। समन्वय दीक्षित ने 61 रन और ध्रुव तोमर ने 58 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। तरुण क्लब की ओर से पीयूष मिश्रा ने 4 और हर्षराज ने 2 विकेट लिए।
अगली खबरें
