यूपी में इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए सीएम योगी का बड़ा फैसला, शुरू होंगी नई बस सेवाएं
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इको-टूरिज्म को रोजगार सृजन, पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक विकास का प्रमुख आधार बनाने के लिए एक समग्र कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इको-टूरिज्म को एक सशक्त और टिकाऊ उद्योग के रूप में विकसित करने के लिए निजी क्षेत्र की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कनेक्टिविटी सुधार पर जोर देते हुए कहा कि लखनऊ-पलिया और नई दिल्ली-पलिया के बीच सप्ताहांत एसी बस सेवा का संचालन किया जाना चाहिए। उन्होंने पीलीभीत-मैलानी-बहराइच के लिए क्षेत्रीय बस सेवा प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए। सीएम ने कहा कि परिवहन निगम के सफल मॉडल को देखते हुए इन सेवाओं का विस्तार अन्य इको-टूरिज्म स्थलों तक किया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जैवविविधता, प्राकृतिक संपदा और वन्यजीव केवल पर्यटन का विषय नहीं, बल्कि प्रदेश के भविष्य का आधार हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि इको-टूरिज्म को प्रकृति संरक्षण, स्थानीय रोजगार, निजी निवेश और ग्रामीण विकास का मजबूत मॉडल बनाया जाए तथा इसके संचालन में स्थानीय समुदाय की भागीदारी को प्राथमिकता दी जाए।
बैठक में बताया गया कि वर्ष 2025-26 में अयोध्या, आगरा, गोरखपुर, लखनऊ, चित्रकूट, महराजगंज, प्रयागराज, बांदा, बहराइच, सीतापुर, उन्नाव, बलिया, इटावा और मैनपुरी सहित विभिन्न जिलों में कुल 31 नई परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। इन परियोजनाओं में नए पार्क, इंटरप्रिटेशन सेंटर, वेटलैंड विकास, बर्ड वॉचिंग टॉवर, ट्रेल्स, कैंपिंग और पर्यटक सुविधाओं का विकास शामिल है।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि चयनित इको-टूरिज्म स्थलों पर पर्यटकों के लिए अच्छे होटल और स्तरीय रेस्टोरेंट, गुणवत्तापूर्ण आवासीय सुविधाएं और आधुनिक बुनियादी ढांचा विकसित किया जाए, जिससे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके। उन्होंने गोरखपुर का कुसम्ही जंगल, अयोध्या का कुमारगंज क्षेत्र, गाजीपुर का कामाख्या वन पार्क तथा लखीमपुर खीरी की महेशपुर रेंज जैसे संभावनाशील क्षेत्रों को पीपीपी मॉडल के माध्यम से विकसित करने के निर्देश दिए।
Lucknow accident: तेज रफ्तार पिकअप ने किशोर को रौंदा, परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन
Agra news: आगरा में IMA की ‘ज्ञान की पाठशाला’, छात्रों और आम लोगों को मिलेगी मुफ्त स्वास्थ्य सलाह
आगरा में धर्म परिवर्तन की अफवाह पर हंगामा, सत्संग रोककर पुलिस ने संभाला मोर्चा
लखनऊ में ‘सेफर इंटरनेट डे’ पर कार्यशाला, अधिकारियों ने ली साइबर सुरक्षा की शपथ | Lucknow news
शहर में लगातार चोरी की वारदातों से दहशत, पुलिस की ढिलाई पर Traders angry
वाराणसी मंडल ने जीता प्रदेशीय सबजूनियर वॉलीबॉल खिताब, UP Sports News में दर्ज हुआ नाम
लखनऊ ग्रीन कॉरिडोर के नीचे बनेंगे स्पोर्ट्स एरीना, LDA ने दिए निर्देश
UP Weather News: मुजफ्फरनगर के बाद कानपुर में सबसे सर्द रात, दिन में 27 डिग्री पहुंचा पारा
