सफाई कार्य में लापरवाही: 3 कर्मचारियों का वेतन कटा, Nagar Palika में एक्शन
नगर पालिका के मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक ने सोमवार को वार्ड नंबर 10 में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण तहसील रोड, मीट मार्केट और मोहल्ला नवाब जैसे क्षेत्रों में किया गया। इस दौरान कर्मचारियों की हाजिरी भी चेक की गई। निरीक्षण में तीन सफाई कर्मचारी मौके पर अनुपस्थित मिले।
मुख्य सफाई निरीक्षक ने सफाई व्यवस्था में कमी पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की अनुपस्थिति और कार्य में लापरवाही के कारण वार्ड की सफाई संतोषजनक नहीं थी। अनुपस्थित पाए गए तीनों कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया है।
इसके अलावा, सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने पर सफाई नायक का भी दो दिन का वेतन काटने की संस्तुति की गई है। मुख्य सफाई निरीक्षक ने सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे वार्डों में सुबह और शाम दोनों समय विशेष सफाई अभियान चलाएं।
