गड्ढे में पलटा E-Rickshaw, स्कूली बच्चे बाल-बाल बचे; स्थानीय लोगों ने की सड़क मरम्मत की मांग
कस्बे के थाना रोड पर गड्ढों की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। शुक्रवार को भी ऐसी ही एक घटना सामने आई, जब एक ई-रिक्शा गड्ढे में फंसकर पलट गया। यह घटना सुबह करीब 9 बजे हुई, जब ई-रिक्शा का पहिया सड़क पर बने एक गहरे गड्ढे में चला गया। चालक ने रिक्शा को निकालने का प्रयास किया, लेकिन संतुलन बिगड़ने से वह पलट गया।
हादसे के समय कई स्कूली बच्चे पास से गुजर रहे थे। गनीमत रही कि वे ई-रिक्शा की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। इस घटना के बाद स्थानीय निवासियों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त किया है।
स्थानीय लोगों, जिनमें कल्लू, आफताब हुसैन और जावेद अली शामिल हैं, ने बताया कि यह सड़क लंबे समय से खराब है और प्रशासन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने नगर पालिका से तत्काल सड़क को गड्ढा मुक्त करने की मांग की है।
नगर पालिका के अधिशासीओ ने आश्वासन दिया है कि सड़क का निरीक्षण किया जाएगा और जल्द ही मरम्मत का कार्य शुरू किया जाएगा।
