0

UP Police News: डीजीपी बनकर थाने से वसूली की कोशिश, गैंगस्टर गिरफ्तार

By Feb 6, 2026

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक गैंगस्टर ने पुलिस थाने को ही ठगने की कोशिश की। आरोपी ने पुलिस महानिदेशक (DGP) के नाम से फर्जी ईमेल आईडी बनाकर गोरई थाने के आधिकारिक ईमेल पर मेल भेजा। इस मेल में थाने की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए गए और अवैध वसूली व दलालों की संलिप्तता का जिक्र करते हुए कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। पुलिस ने जब इस मेल की जांच की तो पता चला कि यह फर्जी है और इसे अवैध वसूली के इरादे से भेजा गया था।

गोरई थाने के कंप्यूटर ऑपरेटर ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, 2 फरवरी को दोपहर 3:16 बजे डीजीपी राजीव कृष्ण के नाम से बनी एक जीमेल आईडी (ipsrajeevkrishna) से थाने को मेल प्राप्त हुआ। मेल में लिखा था कि पुलिस महानिदेशक कार्यालय को थाने से संबंधित गोपनीय सूचनाएं मिली हैं, जिनमें कानून व्यवस्था के निर्वहन में लापरवाही, अवैध वसूली और बाहरी व्यक्तियों की भूमिका पाई गई है। मेल में आगे चेतावनी दी गई कि यदि कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया गया तो विभागीय जांच, निलंबन और सेवा अभिलेख में प्रतिकूल प्रविष्टि जैसी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस मुख्यालय से पुष्टि करने पर पता चला कि ऐसा कोई मेल जारी नहीं किया गया है। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस की मदद से जांच शुरू की। जांच में पता चला कि यह मेल कस्बे के पैंठ बाजार निवासी नवनीत अग्रवाल ने अपने मोबाइल से भेजा था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी नवनीत को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने थाने को डराने के उद्देश्य से यह मेल भेजा था। उसका मानना था कि थाने के अधिकारी डर जाएंगे और वह उनसे संपर्क करके अवैध वसूली कर पाएगा। आरोपी नवनीत अग्रवाल पर पहले से ही चार मुकदमे दर्ज हैं और वह बुलंदशहर से गैंगस्टर भी रह चुका है। वह परीक्षाओं में साल्वर गैंग का भी सदस्य रहा है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

जिलाधिकारी ने दिए निर्देश, चरित्र प्रमाण-पत्रों के लंबित मामलों को जल्द निपटाएं (DM news)

जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से चरित्र प्रमाण-पत्रों के आवेदनों की पेंडेंसी को एक...
By Feb 6, 2026

CM योगी के निर्देश पर ‘घूसखोर पंडत’ OTT film के निर्देशक पर FIR, धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर राजधानी लखनऊ के हजरतगंज थाने में आगामी फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ के निर्देशक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई फिल्म के शीर्षक और प्रचार...
By Feb 6, 2026

यूपी में DIOS के खिलाफ शिक्षकों का प्रदर्शन, कानपुर से लखनऊ मार्च शुरू

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट-बाबा) ने कानपुर से लखनऊ तक पैदल मार्च शुरू कर दिया है। यह प्रदर्शन जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) के खिलाफ किया जा रहा है। शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने...
By Feb 6, 2026

होली पर यूपी से मुंबई के लिए चलेगी एक और special train, गोविंदपुरी होकर गुजरेगी

भारतीय रेलवे ने होली के दौरान यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए एक अतिरिक्त special train चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन उत्तर प्रदेश के सूबेदारगंज स्टेशन से महाराष्ट्र के बांद्रा...
By Feb 6, 2026

Kanpur news: पोलैंड से लौट रही महिला के बैग से लाखों के गहने चोरी, एयरपोर्ट पर हंगामा

कानपुर के दबौली इलाके की रहने वाली आस्था शर्मा के साथ फ्लाइट में चोरी का मामला सामने आया है। पोलैंड से लौटते समय उनके सामान से लाखों रुपये के गहने गायब हो गए। यह घटना...
By Feb 6, 2026

लखनऊ में राज्यपाल ने UP NCC cadets को किया सम्मानित, RDC 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला सम्मान

एनसीसी निदेशालय (उत्तर प्रदेश) की ओर से लखनऊ के जनभवन में अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल रहीं, जिन्होंने गणतंत्र दिवस शिविर (RDC) 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन...
By Feb 6, 2026

Lucknow news: बलरामपुर अस्पताल में सीटी स्कैन जांच ठप, मरीजों को लौटना पड़ा वापस

लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में शुक्रवार को मरीजों को सीटी स्कैन जांच के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन वाले कमरे का एसी खराब हो गया, जिसके चलते मशीन गर्म होकर...
By Feb 6, 2026

कानपुर में KDA का बड़ा एक्शन, 16 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त (Kanpur news)

कानपुर में गंगा बैराज रोड पर अवैध निर्माण के खिलाफ कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) ने कड़ा रुख अपनाया है। बैराज से सिंहपुर और बिठूर होते हुए मंधना तक अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...
By Feb 6, 2026

साझा करें