कानपुर देहात: फायरिंग मामले में दो आरोपी फरार, पुलिस की तलाश जारी (Kanpur Dehat crime news)
कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में 19 जनवरी को हुई एक फायरिंग की घटना में पुलिस ने तीन नामजद समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस घटना में तलुहापुर गांव का एक युवक गोली लगने से घायल हो गया था। पुलिस ने मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो मुख्य आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
यह घटना तब हुई जब दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करने वाला तलुहापुर गांव निवासी राहुल तिवारी पिछले माह अपने गांव आया था। 19 जनवरी की शाम को वह अपने मित्रों के साथ पान मसाला लेने जा रहा था। रास्ते में दो बाइक से आए युवकों से हुए विवाद व फायरिंग में गोली लगने से राहुल घायल हो गया था।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने बलियापुर मंगलपुर निवासी नीरज पुत्र साहब सिंह, गौरव यादव पुत्र विनोद सिंह व सत्यम यादव पुत्र सूरज यादव के अलावा तीन अज्ञात के खिलाफ जबरन रास्ता रोकने, गाली देने व धमकी देने के साथ ही जान से मारने की नियत से फायर कर घायल करने का आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराया था।
इंस्पेक्टर मंगलपुर महेश कुमार ने बताया कि मामले में एक आरोपित ने अदालत में आत्म समर्पण कर दिया। जबकि दो अपने घरों से फरार हैं। इनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
