Budget 2026: पुरानी पेंशन और आयकर सीमा में राहत न मिलने से रेल कर्मचारी मायूस
केंद्र सरकार के बजट 2026 में पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली और आयकर छूट की सीमा में वृद्धि न होने से देश भर के रेल कर्मचारियों में निराशा का माहौल है। कर्मचारियों का कहना है कि बजट उनकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में आठवें वेतन आयोग को जल्द लागू करना भी शामिल है।
रेल कर्मचारियों के अनुसार, सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए रेल किराए में किसी भी प्रकार की रियायत नहीं दी है, जिससे उन्हें बड़ा झटका लगा है। कर्मचारियों ने मांग की है कि सरकार को आठवें वेतन आयोग को शीघ्र लागू करना चाहिए ताकि कर्मचारियों को महंगाई से राहत मिल सके।
हालांकि, रेल कर्मचारियों ने बजट में रेलवे के विकास के लिए किए गए प्रावधानों का स्वागत किया है। इसमें रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर में बढ़ोतरी, हाई स्पीड कॉरिडोर, रेल सुरक्षा यंत्र ‘कवच’ और माल यातायात कंटेनर निर्माण पर ध्यान केंद्रित किया गया है। कर्मचारियों ने इन कदमों को रेलवे के आधुनिकीकरण के लिए महत्वपूर्ण बताया है, लेकिन व्यक्तिगत लाभों की अनदेखी से वे असंतुष्ट हैं।
