फील्डगन फैक्ट्री में इंटर-सेक्शनल cricket tournament शुरू, CS Warrior ने जीता पहला मैच
रविवार को फील्डगन फैक्ट्री मैदान में अंतर-अनुभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज हुआ। मुख्य महाप्रबंधक कुमार राकेश सिन्हा, महाप्रबंधक एसके गुंड और महाप्रबंधक एहतेशाम अख्तर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। यह प्रतियोगिता फैक्ट्री के विभिन्न अनुभागों के बीच खेली जा रही है।
पहले मुकाबले में सीएसबी की टीम ने 16 ओवर में 80 रन बनाए। जवाब में सीएस वॉरियर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 ओवर में ही 4 विकेट खोकर 81 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। सीएस वॉरियर ने यह मैच 6 विकेट से जीता।
दूसरे मैच में स्टोर सुरक्षा अनुभाग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 8 विकेट पर 139 रन बनाए। क्यूसी इलेवन की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 15.5 ओवर में 8 विकेट पर 140 रन बनाकर दो विकेट से जीत दर्ज की।
इस अवसर पर खेल सचिव राकेश चौधरी, अनुभाग अधिकारी अरुण चौहान, कार्य समिति सचिव दुर्गा दत्त राठौड़, आलोक सिंह, चंद्रभान यादव, अनमोल यादव, जावेद हुसैन, दीपक बिस्वाल सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
