कानपुर में वकीलों का हंगामा, नवाबगंज थाने का घेराव; 10 थानों की फोर्स तैनात
कानपुर के नवाबगंज थाने में शनिवार देर शाम उस समय हंगामा मच गया जब बड़ी संख्या में वकीलों ने थाने का घेराव कर दिया। यह विरोध बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री राकेश तिवारी को पूछताछ के लिए बुलाए जाने के विरोध में था। वकीलों ने थाने के बाहर नारेबाजी शुरू कर दी और उन्हें तुरंत रिहा करने की मांग पर अड़ गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए 10 थानों की पुलिस फोर्स और पीएसी को मौके पर तैनात किया गया। देर रात तक थाना छावनी में तब्दील रहा।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह पूरा मामला राजाराम वर्मा हत्याकांड से जुड़ा है। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने बताया कि राजाराम वर्मा की हत्या का सौदा 50 लाख रुपये में तय हुआ था। चौबेपुर के दिलनियाज को सुपारी दी गई थी, लेकिन हत्या के बाद उसे केवल 13 हजार रुपये ही मिले। इससे नाराज दिलनियाज ने बाद में अंकित यादव और पूर्व महामंत्री के खिलाफ भी नाराजगी जताई थी। पुलिस को जानकारी मिली थी कि दिलनियाज अंकित यादव को पीटने और हत्या की योजना बना रहा था।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि राजाराम वर्मा की बहू रेखा वर्मा ने 2018 में दो वकीलों के साथ जमीन का सौदा किया था। राजाराम की हत्या के बाद इन वकीलों ने एग्रीमेंट रद्द कर दिया। इसके बाद पूर्व महामंत्री राकेश तिवारी ने उसी जमीन का एग्रीमेंट किया और कुछ करोड़ रुपये में एनआरआई सिटी के निदेशकों को बेच दिया। पुलिस आयुक्त ने बताया कि इस मामले में एक महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि दोनों एग्रीमेंट में गवाह राजबहादुर है, जो राजाराम वर्मा हत्याकांड में नामजद आरोपी भी है। इन तथ्यों के आधार पर ही पूछताछ की जा रही है।
देर रात पुलिस अधिकारियों ने वकीलों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह केवल पूछताछ है। इसके बाद रात 12:35 बजे तीनों को मुचलके पर रिहा किया गया, लेकिन वकीलों ने नारेबाजी जारी रखी। इस दौरान राजाराम वर्मा के पक्ष के लोग भी थाने पहुंचे, जिससे दोनों पक्षों के बीच टकराव की स्थिति बन गई। वकीलों ने ही बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया।
कानपुर में पानी भरे गड्ढे में मिला युवती का शव, 15 दिन पुराना शव होने का अनुमान
कानपुर में फाल्गुन मेले पर निकली श्री श्याम प्रभु की निशान शोभायात्रा, भक्तों ने किए भजन
कानपुर में राजलक्ष्मी महायज्ञ संपन्न, सवा लाख गुलाब-कमल की आहुति दी गई | Kanpur news
कानपुर में ई-ऑटो चालकों का हल्लाबोल, ट्रैफिक पुलिस के नए नियम का विरोध; जानिए क्या है पूरा मामला
कानपुर में ट्रैफिक पुलिस के नए नियम पर E-auto चालकों का हल्लाबोल, चक्का जाम कर विरोध
कानपुर में राजलक्ष्मी ललिता महायज्ञ संपन्न, सवा लाख फूलों से हुई पूर्णाहुति
Kanpur news: सेंट्रल स्टेशन पर परीक्षार्थियों की भीड़, रेलवे ने चलाईं दो स्पेशल ट्रेनें
फील्डगन फैक्ट्री में इंटर-सेक्शनल cricket tournament शुरू, CS Warrior ने जीता पहला मैच
