आगरा में बेखौफ बदमाशों ने महिला के कान से कुंडल लूटे, कान फटा; Agra crime news
आगरा के मडराक क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती दी है। मथुरा बाईपास पर दिनदहाड़े खेत में काम कर रही एक महिला को निशाना बनाते हुए बाइक सवार दो बदमाशों ने उसके कान से सोने के कुंडल झपट लिए। इस घटना में महिला का कान बुरी तरह फट गया और वह घायल हो गई।
यह घटना शुक्रवार शाम करीब 4 बजे की है। मडराक थाना क्षेत्र के गांव बढ़ौली फतेह खां निवासी पूर्व प्रधान बबलू की पत्नी सावित्री देवी मथुरा बाईपास स्थित भकरौला के निकट गैस एजेंसी के पीछे अपने खेतों में काम कर रही थीं। जब वह काम खत्म कर रोड की तरफ आईं, तभी मथुरा रोड की ओर से एक बाइक पर सवार दो बदमाश आए।
बदमाशों ने पहले महिला से पता पूछा। इसी बीच, पीछे बैठे बदमाश ने अचानक महिला के कान पर झपट्टा मारा और सोने का एक कुंडल लूटकर फरार हो गया। झपट्टे से महिला का कान फट गया और वह दर्द से चीखने लगीं। महिला की चीख पुकार सुनकर राहगीर मौके पर पहुंचे।
सूचना मिलने पर मडराक पुलिस भी मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर अवधेश कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके।
आगरा में ‘गर्भ संस्कार’ पर पेंटिंग वर्कशॉप, चित्रकारों ने दिया मातृत्व चेतना का संदेश | Agra News
आगरा में चित्रकारों ने दिया गर्भ संस्कार का संदेश, 100 से अधिक पेंटिंग्स की प्रदर्शनी
आगरा में विराट हिन्दू सम्मेलन, स्वामी मित्रानंद बोले- 2026 तक Hindu Rashtra की घोषणा होगी
आगरा में महिला से लूट, बाइक सवार बदमाशों ने छीना सोने का कुंडल
