पटियाली में महिला से छेड़छाड़, आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी; पुलिस ने शुरू की जांच | crime news
By
Jan 31, 2026
पटियाली थाना क्षेत्र के एक गांव में घर से खेत पर जा रही महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला का आरोप है कि 24 जनवरी की रात करीब आठ बजे वह खेत पर जा रही थी। रास्ते में आरोपी शिवम ने उसका हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ की।
जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला के शोर मचाने पर उसकी सास और अन्य लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। घर पहुंचने पर महिला ने परिजनों को पूरी घटना बताई। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी शिवम के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
