UP News: सीएम योगी ने बदलीं दो ग्राम पंचायतों के नाम, Hardoi और Firozabad में बड़ा फैसला
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की दो ग्राम पंचायतों के नाम बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह फैसला हरदोई और फिरोजाबाद जिलों की ग्राम पंचायतों के संबंध में लिया गया है। हरदोई जिले की हाजीपुर ग्राम पंचायत का नाम अब सियारामपुर होगा, जबकि फिरोजाबाद जिले की उरमुरा किरार ग्राम पंचायत को हरिनगर नाम दिया गया है।
हाजीपुर का नाम क्यों बदला गया?
हरदोई जिले की भरावन विकास खंड की हाजीपुर ग्राम पंचायत का नाम बदलने का प्रस्ताव पिछले साल अप्रैल में रखा गया था। ग्राम पंचायत प्रधान गुज्जोदेवी ने मुख्यमंत्री और मंडलायुक्त को भेजे गए प्रस्ताव में बताया था कि गांव में अल्पसंख्यक वर्ग का कोई भी व्यक्ति नहीं रहता है। इस आधार पर उन्होंने गांव का नाम बदलकर सियारामपुर करने की मांग की थी। जिला पंचायत की बैठक में भी इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई थी। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती की अध्यक्षता में यह प्रस्ताव पारित किया गया था।
फिरोजाबाद में भी नाम बदला
फिरोजाबाद जिले की तहसील और विकासखंड शिकोहाबाद स्थित ग्राम पंचायत वासुदेवमई के अंतर्गत आने वाले ग्राम उरमुरा किरार का नाम बदलकर हरिनगर किया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।
ब्रह्मानंद कॉलेज में वार्षिक उत्सव का समापन, सोनाली और मुस्कान बनीं विजेता (Kanpur news)
लखनऊ में जनरेटर चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार (Lucknow crime news)
लखनऊ में जनरेटर चोरी गैंग का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार (Lucknow crime news)
LDA Anant Nagar Scheme: लखनऊ में 636 भूखंडों का लॉटरी से आवंटन, 7334 आवेदकों ने लिया हिस्सा
यूपी में खाद का सैंपल फेल, विक्रेता और कंपनी पर FIR दर्ज | UP crime news
Kanpur Bar Election: प्रत्याशियों ने ठुकराई कंप्यूटर मतगणना, अब पुराने तरीके से होगी गिनती
कानपुर में गुरु हरि राय साहब का प्रकाश पर्व, शबद-कीर्तन से संगत निहाल (Kanpur news)
मिर्गी के मरीजों के लिए चेतावनी: दिमाग में कीड़े (brain worms) हो सकते हैं मुख्य कारण
