बैंक हड़ताल: पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग पर कर्मचारी, आमजन परेशान
पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों और अधिकारियों ने मंगलवार को हड़ताल की। इस दौरान बैंकों में ताले लटके रहे, जिसके चलते बैंकिंग के काम से आए लोग निराश होकर लौटे। ऐशबाग में फ्लाईओवर के पास स्थित बैंक ऑफ इंडिया के बाहर पसरा सन्नाटा दूर से ही नजर आ रहा था। इसके पास में ही स्थित यूको बैंक का बंद शटर भी बता रहा था कि आज कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल पर हैं। बैंक के आसपास के दुकानदारों से पता चला कि सुबह कुछ लोग आए थे, लेकिन हड़ताल के कारण बिना काम कराए ही लौट गए।
चौक निवासी सुभान खान को चेक के संबंध में कुछ काम था। उन्होंने कहा कि बैंक आए तो पता चला कि आज बंद है। रोशन मौर्य और शिवम वर्मा ने बताया कि वे नया पासबुक जारी कराने आए थे, लेकिन उनका समय बर्बाद हो गया और अब बुधवार को फिर आना पड़ेगा। गोमती नगर के विभुतिखंड में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा पर सुबह कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया, जिसके बाद बैंक बंद कर दिया गया। यहां गेट नंबर दो पर तैनात गार्ड ने बताया कि बैंकिंग कार्य से आए लोगों को बिना काम कराए ही लौटना पड़ा। लोहिया अस्पताल के पास खान-पान की दुकान चलाने वाली सविता अपना पासबुक सही कराने आई थीं। उन्होंने कहा कि उन्हें पता नहीं था कि आज बैंक बंद रहेगा। यहां किसी बैंक कर्मचारी को एक पार्सल की डिलीवरी करने आए कूरियर मैन धर्मेंद्र संबंधित कर्मचारी को फोन करते रहे, लेकिन फोन न उठने पर वहां बैठे गार्ड से पूछा तो उन्हें पता चला कि हड़ताल के कारण अभी कोई नहीं है। उन्होंने इंतजार करने को कहा, शायद दूसरे सत्र में कोई आ जाए। इस हड़ताल से आम जनता को अपनी वित्तीय जरूरतों को पूरा करने में असुविधा हुई है।
बिजली चोरी पर सीधी नजर, अब बॉडी वॉर्न कैमरे से होगी जांच
बिजली चोरी पर सीधी नजर, अब बॉडी वॉर्न कैमरे से होगी जांच
बिजली चोरी पर सीधी नजर, बॉडी वॉर्न कैमरे से होगी जांच
अलीगढ़ में सड़क हादसों में बुजुर्ग सहित तीन की मौत, UP road accident की घटनाओं से हड़कंप
केजीएमयू मजार विवाद: सांसद चंद्रशेखर ने डिप्टी सीएम को लिखी चिट्ठी, कहा- ऐतिहासिक मजारें न हटाएं
फर्जी निकाहनामा से फंसाने का आरोप, लखनऊ पुलिस की जांच शुरू
विकासपुरी में सीवर लाइन खुदाई के बाद सड़क बनी मुसीबत, Delhi civic issues
UGC नियमों पर संजय निषाद का बयान, 10% आरक्षण पर नहीं हुआ था विरोध
