UP Weather Update: पश्चिमी यूपी में बारिश-ओले का अलर्ट, 40 KM/H की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण आज और कल पूरे प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी में बारिश के साथ ओले गिरने की आशंका जताई है। इसके अलावा तेज रफ्तार में झोंकेदार हवाएं भी चलेंगी, जिसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मंगलवार सुबह से ही पश्चिमी यूपी में बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा, जो बुधवार तक जारी रहेगा। इस दौरान कहीं-कहीं 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। साथ ही बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी संभावना है। मंगलवार शाम को यह विक्षोभ मध्य यूपी में एंट्री लेगा, जिससे लखनऊ-कानपुर समेत पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश होगी।
बादलों की आवाजाही के कारण दोनों दिन न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की वृद्धि हो सकती है, हालांकि अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके बाद 29 से 31 जनवरी के बीच तापमान फिर गिरेगा, जिससे ठंड और कोहरे की वापसी होगी।
मौसम विभाग के अनुसार, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना है। बांदा, फतेहपुर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में मेघगर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है।
