Mouni Roy के साथ Karnal में बदसलूकी, स्टेज पर हुई शर्मनाक हरकत | Mouni Roy news
अभिनेत्री मौनी रॉय ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाली घटना साझा की है। यह घटना हरियाणा के करनाल में एक कार्यक्रम के दौरान हुई, जहां उन्हें परफॉर्मेंस के लिए बुलाया गया था। मौनी ने बताया कि उन्हें स्टेज तक पहुंचने से पहले ही कुछ लोगों ने घेर लिया और जबरदस्ती तस्वीरें लेने की कोशिश की। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान कुछ बुजुर्गों ने उनके साथ गलत तरीके से छुआ और कमर पर हाथ रखा।
स्टेज पर पहुंचने के बाद भी स्थिति नहीं सुधरी। मौनी के अनुसार, सामने बैठे दो लोगों ने उनके प्रति अश्लील इशारे किए और अभद्र टिप्पणियां कीं। मौनी ने पहले उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन जब वे नहीं माने और उन पर गुलाब फेंकना शुरू कर दिया, तो मौनी को बीच परफॉर्मेंस में ही स्टेज से हटना पड़ा।
इस घटना से गुस्सा होकर मौनी रॉय ने बीच में ही परफॉर्मेंस छोड़ दी, लेकिन बाद में वापस आकर शो पूरा किया। घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें मौनी गुस्से में दिख रही थीं। उन्होंने बाद में सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्हें अपमानित महसूस हुआ है और मानसिक रूप से आहत हुई हैं। उन्होंने आयोजकों की निष्क्रियता पर भी सवाल उठाए और कहा कि किसी ने भी उन लोगों को नहीं रोका।
मौनी ने अपनी पोस्ट में सवाल उठाया कि अगर यही घटना उनकी बेटियों के साथ होती तो वे क्या करते। उन्होंने नए कलाकारों की सुरक्षा पर भी चिंता व्यक्त की और इस तरह के व्यवहार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
