अलीगढ़ में जलभराव से मिलेगी निजात, छर्रा अड्डा और महेंद्र नगर के लिए बड़ा प्रोजेक्ट
शहर के छर्रा अड्डा और महेंद्र नगर जैसे इलाकों में जलभराव की समस्या से जल्द ही निजात मिलेगी। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने स्मार्ट सिटी मिशन के तहत लगभग 62 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे ड्रेनेज सिस्टम परियोजना का निरीक्षण किया। इस परियोजना का उद्देश्य शहर को जलभराव से मुक्त कराना है।
नगर आयुक्त ने छर्रा अड्डा, पला और कालीदह पोखर क्षेत्र में सम्पवेल निर्माण और राइजिंग मेन डालने के काम की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सीएनडीएस के परियोजना प्रबंधक और ठेकेदार को 60 दिनों के भीतर काम पूरा करने का अल्टीमेटम दिया, अन्यथा ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी दी।
निरीक्षण के दौरान, नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता वी.के. सिंह, अधिशासी अभियंता बिजेन्द्र पाल सिंह और स्मार्ट सिटी के इंजीनियरों के साथ छर्रा अड्डा पुल के नीचे 130 एमएलडी क्षमता वाले सम्पवेल और कालीदह पोखर के पास 8.64 एमएलडी क्षमता वाले सम्पवेल का जायजा लिया।
उन्होंने बताया कि इन नए पंपिंग स्टेशनों के चालू होने से जल निकासी की क्षमता में भारी वृद्धि होगी। छर्रा अड्डा की क्षमता 10 एमएलडी से बढ़कर 130 एमएलडी और कालीदह की क्षमता 0.5 एमएलडी से बढ़कर 8 एमएलडी हो जाएगी। इससे जलभराव की समस्या से नागरिकों को दो से तीन दिन तक परेशान नहीं होना पड़ेगा, जिससे जीवन की गुणवत्ता में सुधार होगा।
शराबी पति को बांधा, सास का दावा- बहू के पास है तमंचा: Aligarh crime news
अलीगढ़ रेप केस: 70 साल की वृद्धा से दुष्कर्म के दोषी दो को 10 साल की कैद, 11 साल बाद आया फैसला
अलीगढ़ में टैंकर की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर
अलीगढ़ नुमाइश में बारिश का कहर, दुकानदारों का बिगड़ा business गणित
अलीगढ़ पुलिस की नई पहल: जुआ-सट्टा या दुर्व्यवहार की शिकायत के लिए SSP का हेल्पलाइन नंबर जारी
जाम में फंसी एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, महिला ने सड़क पर दिया बच्चे को जन्म – aligarh news
