न्यू आगरा थाने में अधिवक्ताओं और पुलिस के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा, हाथापाई की घटना
न्यू आगरा थाना परिसर में गुरुवार रात अधिवक्ताओं और पुलिस के बीच जमकर हंगामा हुआ। यह विवाद तब शुरू हुआ जब अधिवक्ता अपने एक साथी पर हुए हमले की शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे थे।
आरोप है कि थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने न तो घायल अधिवक्ता का मेडिकल कराया और न ही समय पर मुकदमा दर्ज किया। इस दौरान थाने के बाहर और भीतर लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना रिकार्ड हो गई। अधिवक्ताओं का आरोप है कि विवाद के दौरान सिपाही अक्षय द्वारा एक अधिवक्ता को जबरन पकड़कर हवालात में डालने का प्रयास किया गया।
इसका अधिवक्ताओं ने कड़ा विरोध किया और अपने साथी को छुड़ा लिया। इसके बाद माहौल और तनावपूर्ण हो गया। काफी देर चले हंगामे के बाद आखिरकार पुलिस ने रात करीब 2 बजे अधिवक्ता विष्णु यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर नाराजगी है।
आगरा के व्यंजन: पेठा, दालमोंठ, गजक और बेड़ई को मिलेगी नई पहचान, CM योगी करेंगे घोषणा
बस-डम्पर भिड़ंत में घायल डम्पर चालक की मौत, Agra accident की खबर
आगरा में करोड़ों की चोरी का खुलासा, 7.70 करोड़ के जेवर व 66 लाख बरामद
आगरा में कोहरे का कहर, 18 ट्रेनें लेट, अमृतसर एक्सप्रेस ढाई घंटे देरी से पहुंची
आग का गोला बनी कार, एलआईसी एजेंट वीरेंद्र थकवानी जिंदा जले: शॉर्ट सर्किट की आशंका
आगरा यूनिवर्सिटी में 53 शिक्षकों की होगी नियुक्ति, जानें आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तारीखें
घर में खड़ी गाड़ी का तमिलनाडु में कटा टोल टैक्स, आगरा के मालिक के उड़े होश – Fastag fraud
आगरा में चलती कार में LIC एजेंट जिंदा जला, शॉर्ट सर्किट से हादसा
