बिहार-ओडिशा के बीच 24 नए बस रूट शुरू, भुवनेश्वर-पटना मार्ग भी शामिल
बिहार और ओडिशा के बीच झारखंड के रास्ते 24 नए बस रूटों पर बसों का परिचालन शुरू होने जा रहा है। परिवहन विभाग ने इन नए मार्गों की सूची को बिहार गजट में प्रकाशित कर दिया है। इस फैसले से दोनों राज्यों के बीच यात्रा और माल ढुलाई में आसानी होगी, जिससे आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
नए चयनित रूटों में बारीपाड़ा से गया वाया रांची-हजारीबाग, ब्रह्मपुर से औरंगाबाद वाया जमेशदपुर-रांची, ब्रह्मपुर से सुल्तानगंज वाया बोकारा-धनबाद, भुवनेश्वर से गया, भुवनेश्वर से बिहारशरीफ, बोनायगढ़ से रानीगंज, झारसूगुड़ा से हाजीपुर, झारसूगुड़ा से पटना, झारसूगुड़ा से सिवान, झारसूगुड़ा से पूर्णिया, पूरी से पटना वाया रांची-हजारीबाग, पूरी से भागलपुर, राउरकेला से बक्सर, राउरकेला से मुजफ्फरपुर, राउरकेला से आरा, राउरकेला से सिवान, राउरकेला से रानीगंज, संबलपुर से गया, संबलपुर से दरभंगा, संबलपुर से हाजीपुर, सुंदरगढ़ से नवादा, सुंदरगढ़ से आरा और टापरिया से छपरा वाया पटना शामिल हैं।
यह कदम यात्रियों के लिए यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाएगा और दोनों राज्यों के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा। इससे पर्यटन और व्यावसायिक अवसरों में भी वृद्धि की उम्मीद है।
