कानपुर में Mauni Amavasya पर उमड़ा आस्था का सैलाब, घाटों पर लगी भीड़
माघ मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या यानी मौनी अमावस्या पर रविवार को कानपुर के गंगा घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही श्रद्धालु बिठूर, अटल घाट और सरसैया घाट सहित अन्य घाटों पर जुटने लगे। सूर्योदय होते ही भक्तों ने पवित्र गंगा में डुबकी लगाई और सूर्यदेव को अर्घ्य दिया।
इस दौरान घाटों पर ‘हर हर गंगे’ के जयघोष गूंजते रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। सरसैया घाट पर श्रद्धालुओं की संख्या इतनी अधिक थी कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रास्तों को भी रोकना पड़ा। स्नान के बाद भक्तों ने दान-पुण्य किया। शहर में कई स्थानों पर भंडारों का आयोजन भी किया गया।
बिठूर और सरसैया घाट पर बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रही, जबकि सिद्धेश्वर घाट, खेरेश्वर, ड्योढ़ी घाट, मैस्कर घाट, परमट घाट, गोला घाट और रानी घाट पर भी मेला जैसा माहौल रहा। मौनी अमावस्या के दिन गंगा स्नान और दान का विशेष महत्व माना जाता है, जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग इस पर्व को मनाने पहुंचे।
मौनी अमावस्या पर कानपुर में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
Kanpur News: तलाक के बाद पूर्व पति ने सोशल मीडिया पर डाले अश्लील वीडियो, मांगी 10 लाख की रंगदारी
कानपुर के कल्याणपुर में चोरी, साइकिल सवार ने उड़ाए लाखों के जेवर और नकदी
कानपुर में टप्पेबाजी: बाइक सवारों ने महिला को झांसे में लेकर लूटे जेवर, FIR दर्ज
कानपुर में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का जायजा, निरीक्षण में BLO गायब मिलने पर DM ने दिए कार्रवाई के निर्देश | Kanpur news
कानपुर: भारत एकादश और नेशनल यूथ के बीच आज खिताबी भिड़ंत, Kanpur cricket news
कानपुर में Krantikari Premier League का ऑक्शन 24 जनवरी को, 30+ खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
कानपुर news: शेयर मार्केट में 14 लाख गंवाने के बाद युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- ‘पिता से कैसे नजर मिलाऊंगा’
