0

MP: BJP MLA को ब्लैकमेल करने वाले पति-पत्नी Lucknow से गिरफ्तार, 2 करोड़ की मांग का आरोप

By Jan 18, 2026

मध्य प्रदेश के धार जिले की धरमपुरी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक कालू सिंह ठाकुर को ब्लैकमेलिंग के एक सनसनीखेज मामले में धामनोद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस ने आरोपी दंपती कासिफ और दीपिका को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को शनिवार को धामनोद थाने लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

विधायक कालू सिंह ठाकुर ने पिछले दिनों एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया था कि गवलियाबाड़ी निवासी दीपिका ठाकुर और उसके पति कासिफ ने उन्हें झूठे प्रकरण में फंसाने की धमकी दी। विधायक के अनुसार, दंपती ने उनसे दो करोड़ रुपये और एक गाड़ी की मांग की थी।

विधायक ने बताया कि दीपिका पहले भोपाल में उनसे मदद मांगने के बहाने मिली थी। मानवीय आधार पर सहायता देने के बाद लगातार फोन कॉल कर धमकियां देने और पैसों की मांग का सिलसिला शुरू हो गया।

इस मामले में विधायक की ओर से होटल संचालिका बबिता पाटीदार ने 14 जनवरी को धामनोद थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 24 दिसंबर से अलग-अलग मोबाइल नंबरों से पैसों की मांग और झूठे केस में फंसाने की धमकियां दी जा रही थीं। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया।

इसी बीच, धरमपुरी थाना क्षेत्र में दीपिका की बहन ललिता ठाकुर ने भी एक अलग शिकायत दर्ज कराई थी। ललिता ने अपने माता-पिता से जबरन पैसे वसूलने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए। इस मामले में धरमपुरी पुलिस ने भी केस दर्ज किया है।

धामनोद पुलिस की टीम शुक्रवार को लखनऊ पहुंची और आरोपी दंपती को हिरासत में लिया। शनिवार को दोनों को धामनोद थाना लाकर उनके मोबाइल फोन जब्त किए गए। आगे की जांच के लिए पुलिस टीम आरोपितों को धरमपुरी थाना भी लेकर पहुंची, जहां प्रकरण की विवेचना जारी है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

भोपाल में गोवंश के अवशेष मिलने पर हंगामा, हिंदू संगठनों ने किया Gautam Nagar थाने का घेराव (Bhopal News)

भोपाल के गौतम नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नारियलखेड़ा स्थित कचराघर में गोवंश के कटे हुए अंग मिलने के बाद शनिवार को तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर...
By Jan 18, 2026

साझा करें