बसपा का गठबंधन पर बड़ा बयान, मायावती ने रखी ये शर्त | Mayawati alliance
बसपा प्रमुख मायावती ने उत्तर प्रदेश और देश की राजनीति में एक बड़ा ‘सस्पेंस’ पैदा कर दिया है। अपने 70वें जन्मदिन पर, मायावती ने घोषणा की कि बसपा आगामी चुनावों में अकेले ही चुनाव लड़ेगी। हालांकि, उन्होंने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के साथ गठबंधन के लिए एक खास ‘खिड़की’ खुली छोड़ दी है। मायावती ने साफ कहा है कि भविष्य में गठबंधन तभी संभव होगा जब उन्हें दूसरी पार्टी के ‘अपर कास्ट’ वोट ट्रांसफर होने की गारंटी मिलेगी।
गठबंधन न करने के अपने फैसले के पीछे का कारण बताते हुए मायावती ने कहा कि जब बसपा किसी के साथ हाथ मिलाती है, तो उसका ‘बेस वोट’ (दलित) पूरी ईमानदारी से साथी दल को ट्रांसफर हो जाता है। लेकिन, दूसरी पार्टियों का अपर कास्ट वोट बसपा को नहीं मिलता। इसी वजह से गठबंधन में अक्सर दूसरी पार्टियों को फायदा होता है और बसपा को नुकसान उठाना पड़ता है।
गठबंधन के लिए नई शर्त
मायावती की बातों से यह संकेत मिला कि उनके दरवाजे गठबंधन के लिए हमेशा के लिए बंद नहीं हैं। उन्होंने कहा, “न यूपी में और न ही कहीं और, फिलहाल हम किसी से गठबंधन नहीं करेंगे। लेकिन, जिस दिन मुझे यह भरोसा हो जाएगा कि सामने वाली पार्टी की अपर कास्ट का वोट हमें ट्रांसफर हो सकता है, तब गठबंधन किया जा सकता है।” राजनीतिक गलियारों में इसे कांग्रेस के लिए एक संदेश माना जा रहा है, क्योंकि कांग्रेस लगातार दलित और सवर्ण वोटों के कॉम्बिनेशन पर काम कर रही है। हालांकि, मायावती ने यह भी जोड़ा कि ऐसी जातिवादी मानसिकता बदलने में अभी कई साल लगेंगे।
2027 के लिए चुनावी रणनीति
गठबंधन की शर्तों के बीच मायावती ने अपनी चुनावी रणनीति भी स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि अगर ईवीएम में धांधली नहीं हुई, तो 2027 में बसपा की सरकार पक्की है। सरकारी कर्मचारियों और उपेक्षित वर्गों को लुभाते हुए उन्होंने 2007 जैसी ‘कुशल और सख्त शासन’ वाली सरकार देने का वादा किया। उन्होंने बीजेपी और सपा दोनों की कानून-व्यवस्था को एक जैसा बताते हुए बसपा को जनता के सामने एकमात्र विकल्प के रूप में पेश किया।
मायावती ने तंज कसते हुए कहा कि विपक्षी दलों के समर्थकों की मानसिकता अभी भी जातिवादी है। उन्होंने कहा कि जिनकी सोच बदल चुकी है, वे पहले ही बसपा के साथ जुड़ चुके हैं। बाकी दल केवल बसपा के वोट बैंक के सहारे अपनी वैतरणी पार करना चाहते हैं।
युवक को पिस्टल के बल पर अगवा कर मांगी 20 लाख की रंगदारी, एक आरोपी गिरफ्तार
युवक को पिस्टल के बल पर अगवा कर मांगी रंगदारी, एक आरोपी गिरफ्तार
हाथ में दाद का इलाज महंगा पड़ा, क्लीनिक की दवा से महिला की बिगड़ी health
BR Ambedkar University: 100 से अधिक कॉलेजों पर 50 हजार का जुर्माना, प्रैक्टिकल अंक दर्ज नहीं
आगरा में TDI मॉल के पास तेज रफ्तार बस ने बाइक सवारों को कुचला, Polycab के दो मैनेजरों की दर्दनाक मौत
गाजियाबाद GDA की बड़ी कार्रवाई: दलालों पर कसेगा शिकंजा, अवैध वसूली पर लगेगी लगाम
कानपुर में सेना दिवस पर पूर्व सैनिकों और अभिभावकों का सम्मान, Ex-Servicemen को किया गया याद
कानपुर: किदवई नगर में चाइनीज मांझे से बाइक सवार युवक घायल, चेहरे पर लगा कट
