कानपुर गोकशी कांड: 35 पर FIR, मांस मिलने के बाद तनाव, UP crime news
कानपुर के बिल्हौर कस्बे में एक बड़े गोकशी रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। जाफरशाह में एक किसान की जमीन पर बड़ी मात्रा में गोवंश के अवशेष, हड्डियां, कटे सिर और करीब 100 खालें मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने इस मामले में नगर पालिका चेयरमैन इकलाख खान, पूर्व चेयरमैन शादाब खान, सभासद लालबाबू सहित 35 लोगों के खिलाफ गोकशी निवारण अधिनियम के तहत FIR दर्ज की है।
पुलिस की चार टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। लगभग एक दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पशु चिकित्सक ने गोवंश के अवशेषों के नमूने जांच के लिए भेजे हैं। इस खुलासे के बाद बिल्हौर में पुलिस हाई अलर्ट पर है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और गश्त बढ़ाई गई है। सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखी जा रही है।
इस घटना के बाद स्थानीय विधायक राहुल बच्चा सोनकर का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह गोकशी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस घटना ने क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव को भी बढ़ा दिया है।
बिना लाइसेंस-एनओसी के चल रहे अलीगढ़ के होटल, देह व्यापार का खुलासा | aligarh news
अलीगढ़ में रोबोटिक सर्जरी का शुभारंभ: अब डॉक्टर के हाथ नहीं, मशीनें करेंगी जटिल ऑपरेशन
अन्ना मवेशियों से किसान परेशान, फसलों को बचाने की जद्दोजहद जारी
मंडल स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में कासगंज के बाल विज्ञानियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, पांच मॉडल राज्य स्तर के लिए चयनित
सोरों में श्री राम कथा से पहले निकली भव्य कलश यात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब
श्रमिकों के श्रम का सम्मान: डीएम ने बांटे कैदियों द्वारा बनाए कंबल, शिक्षा का किया आह्वान
कछगांव में बदहाल सड़क से 10 हजार लोग परेशान, जल्द होगा निर्माण
लखनऊ: इंटरसेप्टर मशीन खराब, सड़क सुरक्षा सप्ताह में गति जांच ठप – Road Safety Week
