यूपी में कड़ाके की ठंड का अलर्ट, लोहड़ी पर कैसा रहेगा मौसम | UP Weather Update
उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का प्रकोप जारी है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने लोहड़ी और मकर संक्रांति के दौरान बर्फीली हवाओं और गलन भरी सर्दी का अलर्ट जारी किया है।
सप्ताह के अंत में एक बार फिर सुबह कोहरा और जोरदार ठंड पड़ने की संभावना है। हवाओं की अधिकतम गति 11 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। लोहड़ी और मकर संक्रांति पर मौसम गलन और कड़ाके की ठंड वाला होगा, रात में बर्फीली हवाएं चलने का अनुमान है।
अगले दो दिनों तक शहर के तापमान में आंशिक बदलाव हो सकता है। दिन में खिली धूप ने दिन का तापमान बेहतर रखा, कुछ शहरों में सोमवार की सुबह कोहरा न होने से दृश्यता सामान्य रही। हालांकि, मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, रामपुर, अमरोहा, मुरादाबाद, पीलीभीत में कोहरा छाया रहा और सड़कों पर विजिबिलिटी शून्य के बराबर रही। आज भी इन जिलों में कोहरा छाने की संभावनाएं हैं।
मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में नमी के कारण सुबह शाम धुंध, कोहरा रह सकता है, लेकिन दोपहर में तेज धूप निकलने के साथ उत्तर पश्चिमी हवाएं के कारण दिन में हल्का ठंड होने की संभावना है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने कहा कि अभी दो दिनों में मौसम साफ रहेगा, तेज धूप निकलेगी, शाम को धुंध कुहरा भी कम होगा। वही शाम के समय से सुबह तक गलन वाली सर्दी बनी रहेगी, तापमानों में 1 से 2 डिग्री का उतार-चढ़ाव बना रहेगा। उन्होंने बताया कि अफगानिस्तान के ऊपर बने नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण मंगलवार से तापमान में वृद्धि होगी और शुक्रवार से इसमें फिर गिरावट आएगी।
यह स्थिति आम जनजीवन के लिए असुविधाजनक है, खासकर दैनिक यात्रियों और किसानों के लिए जिन्हें ठंड और कोहरे का सामना करना पड़ रहा है।
झांसी में फर्जी महिला TTE पकड़ी, घंटों चली पूछताछ
हाउस टैक्स बकाये पर करामत हुसैन कॉलेज सील, सरकारी इमारतों पर निगम की बड़ी कार्रवाई
यूपी में माफिया पर सख्ती: अफसरों की लापरवाही पर होगी कार्रवाई, DGP के निर्देश
स्थानीय निकाय कर्मियों ने मांगा 412 रुपये प्रतिदिन भुगतान, गर्म वर्दी की भी मांग
फिरोजाबाद में सड़क हादसे का शिकार हुए कानपुर के दो युवक, कार की टक्कर से बाइक में लगी आग
पतंगबाजी से बिजली गुल: लखनऊ में अनोखी मुनादी से जनता को चेताया
राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता: 451 युवाओं ने दिखाया अपना skill, भविष्य की तैयारी पर जोर
दिव्यांगों के लिए सुलभ वातावरण की वकालत, IIT कानपुर में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर कार्यक्रम
